Hindi News

इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 32

Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 32

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है। आए दिन मरीजों के पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। आज सोमवार सुबह जारी हुए 29 मार्च के हेल्थ बुलेटिन में 8 नए मरीज सामने आए है।इनमें 7 इंदौर औऱ 1 उज्जैन से है।अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है।1 मरीज़ बॉम्बे अस्पताल इंदौर, 06 मरीज MRTB अस्पताल, 1 मरीज़ माधव नगर अस्पताल उज्जैन में भर्ती है। 03 मरीज़ों में कांटेक्ट हिस्ट्री पायी गयी हैं । बाकी किसी भी मरीज़ में ट्रेवल हिस्ट्री नही पायी गयी है। इंदौर के पॉजिटिव 07 मरीज़ में अहिल्या पलटन से 01, आज़ाद नगर से 01, रवि नगर से 01, नार्थ हाथीपला से 1, MR 9 रोड पर स्साईराम कॉलोनी से 03, माधव नगर अस्पताल उज्जैन से 01 पॉजिटिव मरीज़ हैं ।

हालांकि सुरक्षा और बचाव के चलते रविवार को ही कलेक्टर ने सम्पूर्ण लॉक डाउन का आदेश जारी कर दिया है।कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी और एक जगह चिन्हित कर उन्हें खुली जेल में बंद किया जाएगा।

इंदौर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेलों में रखा जाएगा। यह जेल किसी मैरिज गार्डन में बनाई जाएगी। अगले 2 दिन दूध की सप्लाई भी प्रतिबंधित रहेगी। जरूरतमंद लोगों के लिए प्रशासन राशन के 10,000 किट तैयार करवा रहा है यह स्वयंसेवी संगठनों की मदद से बन रहे।

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मध्यप्रदेश में 8 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण कि आज पुष्टि हुई है इसके साथ ही मध्यप्रदेश में संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है इनमें से 2 लोगों की मौत की पहले ही पुष्टि हो चुकी है महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की टीम ने यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी है इसके मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के नए मरीजों में इंदौर के साथ मरीज और उज्जैन का एक मरीज शामिल है पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में किसी मौत की खबर नहीं है ऐसा स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews