Hindi News

इंडिगो करेगा जबलपुर से दिल्ली- मुम्बई के लिये फ्लाइट शुरू

Written by:Gaurav Sharma
Published:
इंडिगो करेगा जबलपुर से दिल्ली- मुम्बई के लिये फ्लाइट शुरू

जबलपुर /संदीप कुमार।
आगामी 29 मार्च 2020 से इंडिगो एयरलाइन्स द्वारा जबलपुर से मुम्बई एवं जबलपुर से दिल्ली नियमित विमानसेवा प्रारंभ कर रहा है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब इंडिगो A320 एयरबस संचालित करने जा रही है, जो 180 सीटर होगी।जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन्स के सी.ई.ओ. रोनो दत्ता ने उन्हें यह जानकारी दी है।गौरतलब है कि 1 अगस्त 2019 को दिल्ली में इंडिगो एयरलाइन्स के सी.ई.ओ. दत्ता एवं प्रबंधन के अन्य अधिकारियों के साथ सांसद सिंह ने मुलाकात कर जबलपुर में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने और उसकी भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चा की थी।जिसके बाद इंडिगो प्रबंधन द्वारा सांसद सिंह को ईमेल के माध्यम से मुम्बई एयरपोर्ट पर स्लॉट दिलाये जाने हेतु आग्रह भी किया गया था। जिसके फलस्वरूप राकेश सिंह द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं मुम्बई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सी.ई.ओ. राजीव जैन से चर्चा कर इंडिगो एयरलाइन्स द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने एवं स्लॉट उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया गया था।सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि इंडिगो द्वारा आगामी 29 मार्च 2020 से जबलपुर-मुम्बई एवं जबलपुर-दिल्ली सेक्टर पर नियमित A320 एयरक्राफ्ट संचालित करने जा रही है। जिसकी बुकिंग भी 29 जनवरी 2020 से प्रारंभ हो चुकी है। फ्लाइट संख्या 6E-5308 जो मुम्बई से 3ः55 बजे पर चलकर शाम 5ः35 बजे जबलपुर पहुंचेगी एवं फ्लाइट संख्या 6E-5358 वापिसी में जबलपुर से शाम 6ः05 बजे चलकर शाम 7ः45 बजे मुम्बई पहुंचेगी। दिल्ली के लिए फ्लाइट संख्या 6E-2017 सुबह 7ः00 बजे दिल्ली से चलकर 8ः20 बजे जबलपुर पहुंचेगी एवं 6E-2018 वापिसी में 8ः50 बजे से चलकर 10ः15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews