Hindi News

World Tallest Woman : ये है दुनिया की सबसे लंबी महिला, इस वजह से बढ़ी बेहिसाब हाइट!

Written by:Lalita Ahirwar
Published:
Last Updated:
World Tallest Woman : ये है दुनिया की सबसे लंबी महिला, इस वजह से बढ़ी बेहिसाब हाइट!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर लोग अपने टैलेंट के तौर पर अनूठे और हैरतंगेज़ कारनामों से वर्ल्ड रिकार्ड बना लेते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें कुछ अनोखी चीज़े गॉड गिफ्ट होती हैं। ऐसा ही तुर्की की रहने वाली एक महिला रूमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) ने अपनी लंबी हाईट को लेकर वर्लड रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया की सबसे लंबी महिला होने के नाते रूमेसा का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल, ये है ताजा भाव

24 साल की रुमेसा गेलगी की हाइट 7 फीट 0.7 इंच है जिसकी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला ‘ के रूप में पुष्टि की गई है। एक बीमारी की वजह से रूमेसा का नाम दुनिया की सबसे लंबी महिला के तौर पर दर्ज किया गया है। दरअसल रूमेसा जेनेटिक डिसऑर्डर Weaver syndrome से ग्रस्त हैं जिसकी वजह से उसकी हाइट रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बीमारी ने उनकी चलने की क्षमता को काफी कम कर दिया है। कहीं आने-जाने के लिए रुमेसा को व्हीलचेर या फिर वॉकिंग फ्रेम की जरूरत पड़ती है।

बता दें, साल 2014 में गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी जीवित किशोरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद अब उनका नाम सबसे लंबी जीवित महिला के तौर पर भी दर्ज हो गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Lalita Ahirwar
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews