हिरण ने की ऐसी जोरदार एक्टिंग कि चकमा खा गए तेंदुआ और भेड़िया, देखिये वीडियो

हिरण ने की ऐसी जोरदार एक्टिंग कि चकमा खा गए तेंदुआ और भेड़िया, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज हम आपको जानवरों की दुनिया में ले चलते हैं। एक ऐसी दुनिया जहां के नियम अलग है, कायदे अलग हैं। यहां सबकों जीवित रहने के लिए मजबूत बनना पड़ता है और अपने से मजबूत जानवर का निवाला बनने से बचने की जुगत भी लगानी पड़ती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक हिरण (deer) ने अपनी चतुराई से तेंदुए (leopard) और भेड़िये (wolf) को मात दे दी।

ये भी देखिये- कार्यकर्ता बढ़ा पीएम मोदी के पैर छूने, मोदी ने पलटकर छू लिये कार्यकर्ता के पैर

दरअसल 27 सेकेंड के इस वीडियो में एक हिरण तेंदुए और भेड़िये के बीच घिरा नजर आ रहा है। उसे देखकर लगता है जैसे वो मर चुका है। तेंदुए और भेड़िये में इस हिरण को लेकर स्पर्धा नजर आ रही थी। भेड़िये ने तो हिरण के पास जाकर उसे मुंह से पकड़कर हिलाया डुलाया भी और ये देखने की कोशिश की कि जीवित तो नहीं है। लेकिन हिरण पूरी तरह बेसुध पड़ा रहा। इसके बाद भेड़िया तेंदुए को डराने के लिए आगे बढ़ता है और तेंदुआ वहां से जाने लगता है। लेकिन इसी बीच अब तक मरने की एक्टिंग (acting) कर रहा हिरण एकदम से उठता है और कुलांचे भरते हुए भाग जाता है। भौंचक्का भेड़िया कुछ दूर तो हिरण का पीछा करता है लेकिन हिरण तो ये गया वो गया। इस वीडियो से साबित होता है कि हिरण कितना समझदार जानवर है और उसने मौके की नजाकत को भांपते हुए कितनी जोरदार एक्टिंग की। अगर जानवरों में एक्टिंग की कोई कॉम्पिटिशन हो तो इस हिरण को पहला इनाम मिलना तय है।

https://twitter.com/minblowingpost/status/1369558657076064257?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews