MP Breaking News
Tue, Dec 9, 2025

दशहरा के दिन चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, बढ़ेगी परेशानियाँ, सतर्क रहने की जरूरत 

13 अक्टूबर को चंद्रमा गोचर करेंगे। सभी राशियाँ प्रभावित होंगी। आइए जानें किन-किन लोगों को नुकसान हो सकता है?
दशहरा के दिन चंद्रमा बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, बढ़ेगी परेशानियाँ, सतर्क रहने की जरूरत 

Chandra Gochar 2024: दशहरा के दिन चंद्रदेव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 13 अक्टूबर को देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ होगा।

चंद्रमा को मनोबल मन, माता, सुख-समृद्धि इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रदेव की स्थिति मजबूत होने पर जातकों हर क्षेत्र में लाभ होता है। तनाव मुक्त जीवन प्राप्त होता ह।  सफलता और प्रेम की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। वहीं इनकी स्थिति खराब होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर होता है। कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं होता है। जीवन में कई समस्याएं भी होती है। आइए जानें किन-किन राशियों को लिए चंद्रमा का यह गोचर अशुभ रहेगा-

कुंभ राशि (Aquarius) 

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर मुसीबतें बढ़ा सकता है। सेहत को नुकसान होगा। दुश्मनों से बचकर रहने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी को भी इस दौरान पैसा देने की गलती ना करें, पैसा जल्दी वापस नहीं मिलेगा। स्कैम का शिकार बन सकते हैं।  छात्रों के लिए भी यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए संघर्ष करना होगा। वाद-विवाद से बचकर रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर टेंशन बढ़ा सकता है। कार्य क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शॉपिंग करते  दौरान सावधान रहने की जरूरत है। कहीं भी निवेश के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वरना परेशानियां बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) 

सिंह राशि के जातकों के लिए ही चंद्रमा का यह गोचर अच्छा नहीं रहेग। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। धनहानि हो सकती है। किसी के खाने का खास ख्याल रखें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)