MP Breaking News

Welcome

Sat, Dec 6, 2025

5 दिसंबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, एक साथ गुरु और चंद्रमा बदलेंगे चाल 

गुरु और चंद्रमा एक की दिन राशि परिवर्तन करेंगे। कई राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होगी। सुख-समृद्धि के योग भी बनेंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा? 
5 दिसंबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, एक साथ गुरु और चंद्रमा बदलेंगे चाल 

ज्योतिष शास्त्र में गुरु (Guru Gochar) का विशेष महत्व होता है। इसे सभी ग्रहों में सबसे शुभ और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। बृहस्पति धर्म, ज्ञान, समृद्धि, सौभाग्य इत्यादि के कारक हैं। मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत होने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती। ऐसे लोगों की रुचि आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में होती है। वहीं चंद्रमा को मन, माँ, मनोबल और मानसिकता स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।  कुंडली में इसकी मजबूत स्थिति होने से व्यक्ति का जीवन खुशहाल होता है।

गुरु एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करने के लिए करीब एक वर्ष का समय लेते हैं। लेकिन अतिचार अवस्था में होने के कारण काफी तेजी से इनकी चाल बदलती है। वहीं चंद्रदेव सबसे तेज गति से गोचर करते हैं। 5 दिसंबर को गुरु और चंद्रमा दोनों एक ही दिन अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों की जीवन पर देखने को मिलेगा।  कई लोगों को इससे खूब फायदा होगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानें किन लोगों को सौभाग्य का वरदान मिलने वाला है?

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्रमा की यह चाल बेहद ही लाभकारी साबित होगी। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपने लक्ष्य को सही समय पर पूरा कर पाएंगे। नए दोस्त बनेंगे। पड़ोसियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकते हैं।  आर्थिक तंगी भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। हालांकि सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर भी गुरु और चंद्रमा मेहरबान रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने लक्ष्य को सही समय पर पूरा कर पाएंगे। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगा। इनकम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मूवी या पिकनिक का प्लान बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। म्यूजिक और काउंसलिंग से जुड़े रोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेमियों को भी इस दौरान फायदा होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। तरक्की के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ भी मिलेगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता है।)