Gajkesari Rajyog in Gemini 2025: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों, कुंडली और राशियों का बड़ा महत्व होता है।ग्रहों में खास करके देवगुरू बृहस्पति और मन के कारक चन्द्रमा की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। एक तरफ जहां देवगुरू बृहस्पति हर 13 महीने में राशि बदलते है। वे कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते है। गुरु ग्रह (बृहस्पति) धनु और मीन राशि के स्वामी है।वही चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह है।वे हर ढाई दिन में चाल बदलते हैं ,ऐसे में वे किसी ने किसी राशि के साथ मिलकर योग राजयोग का निर्माण करते है।इसी क्रम में दोनों ग्रह मिलकर दिसंबर के पहले हफ्ते में एक शक्तिशाली राजयोग बनाने जा रहे है। वर्तमान में ज्ञान, भाग्य और संतान के कारक गुरू अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान है और 5 दिसंबर 2025 को मिथुन में गोचर करेंगे। इसी दिन मन के कारक चन्द्रमा भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में मिथुन राशि में चन्द्र व गुरू की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 7 दिसंबर तक बना रहेगा। ज्योतिष में इस योग को लाभकारी माना गया है।
कब बनता है कुंडली में गजकेसरी राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी योग मतलब हाथी के ऊपर सवार सिंह। इस योग में चंद्रमा की युति गुरु, बुध और शुक्र के साथ होती है।अगर चंद्रमा ,गुरु, बुध और शुक्र में से किसी एक से भी केंद्र में हो तो गजकेसरी योग का निर्माण जातक की कुंडली में होता है । अगर किसी जातक की कुंडली के लग्न,चौथे और दसवें भाव में गुरु-चंद्र साथ हो तो इस योग का निर्माण होता है।यदि चंद्र या गुरु में से कोई भी एक दूसरे के साथ उच्च राशि में हो तो भी गजकेसरी योग बनता है।
गजकेसरी राजयोग 3 राशियों के लिए लकी
मेष राशि पर प्रभाव: गजकेसरी राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके व अटके काम पूरे हो सकते हैं। मानसिक शांति मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।नई नौकरी के कई अवसर के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा।
कन्या राशि पर प्रभाव: गजकेसरी राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।करियर और कारोबार के लिए समय उत्तम रहेगा। नए निवेश की योजना है तो भविष्य में सफलता मिल सकती है।सफलता के नए नए द्वार खुलेंगे
मिथुन राशि पर प्रभाव: गजकेसरी राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभकारी साबित हो सकता है। परिवार और भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है। आत्मविश्वास और आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है।
(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)





