Hindi News

3 राशियों के 2026 से बदलेंगे दिन, शक्तिशाली राजयोग का विशेष लाभ, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
वैदिक ज्योतिष अनुसार 2026 में शुक्र और गुरू हंस और मालव्य राजयोग बनाने जा रहा है जो 3 राशियों के लिए शुभ और फलदायी सबित हो सकता है।
3 राशियों के 2026 से बदलेंगे दिन, शक्तिशाली राजयोग का विशेष लाभ, पद-पैसा और प्रतिष्ठा के प्रबल योग

MALAVYA/HANS RAJYOG 2026 : ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर एक ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है, जिससे योग राजयोग का निर्माण होता है।ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरू और बृहस्पति को देवताओं का गुरू माना जाता है। शुक्र हर माह चाल बदलते है लेकिन गुरू को एक से दूसरी राशि में जाने में 13 महीने का समय लगता है । शुक्र वृषभ व तुला राशि के स्वामी है। वे कन्या राशि में नीच और मीन में उच्च का माने जाते है। वे प्रेम, सौंदर्य और सुख के कारक होते है। गुरु कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते है। गुरु ग्रह (बृहस्पति) धनु और मीन राशि के स्वामी है। वे ज्ञान, धर्म, और भाग्य के कारक माने जाते हैं।वर्तमान में शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान है। साल 2026 में 2 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर मालव्य राजयोग बनाएंगे, जिसका प्रभाव 26 मार्च तक बना रहेगा। 2 जून 2026 को गुरू मिथुन से निकलकर उच्च राशि कर्क में गोचर कर हंस महापुरूष राजयोग बनाएंगे, जिसका प्रभाव अक्टूबर 2026 तक रहने वाला है।

3 राशियों के लिए शुभ साबित होंगे मालव्य व हंस राजयोग

कन्या राशि पर प्रभाव: नए साल 2026 में हंस और मालव्य राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है, नए नए स्त्रोत भी बनेंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत है। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मकर राशि का प्रभाव : साल 2026 में मालव्य और हंस राजयोग के बनने से जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस समय निवेश से लाभ हो सकता है।जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। आय में विशेष वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे । समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।नौकरीपेशा को नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।शादीशुदा का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

मेष राशि पर प्रभाव: 2026 में मालव्य और हंस राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। इस अवधि में निवेश से लाभ मिल सकता हैं।परिवार में सुख और सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे । मान सम्मान में वृद्धि होगी।भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा को नए अवसर मिल सकते है।पैतृक धन और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

कुंडली में कब बनता है मालव्य और हंस राजयोग

  • मालव्य राजयोग शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है। अगर शुक्र ग्रह पर सूर्य या गुरु की दृष्टि पड़ रही है तो इस राजयोग का फल व्यक्ति को कम प्रदान होगा। क्योंकि सूर्य और गुरु का शुक्र के साथ शत्रुता का भाव है।
  • वैदिक ज्योतिष में हंस राजयोग को शुभ माना जाता है।जब किसी की कुंडली में बृहस्पति लग्न हो और यहां से चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में कर्क, धनु या मीन राशि में होता हैं तो हंस राजयोग का शुभ योग बनता है। जिस भी जातक की कुंडली में बृहस्पति केंद्र भाव में होकर मूल त्रिकोण स्वगृही और उच्च राशि का होता है तो हंस राजयोग का निर्माण होता है। इस तरह के राजयोग से जातकों के जीवन में अच्छी सफलता, सुख, समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews