MP Breaking News
Fri, Dec 12, 2025

महालक्ष्मी राजयोग: 20 अक्टूबर से इन राशियों का गोल्डन टाइम, भाग्योदय, धनलाभ-तरक्की के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हो तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में ये युति बनती है तब ये अपार धन लाभ देता है।

Mahalaxmi Rajyog 2024 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय अंतराल के बाद हर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है इस दौरान एक राशि में एक या एक से अधिक ग्रह के साथ आने से कई तरह के योग और राजयोग बनते हैं। इसी कड़ी में अब दिवाली से पहले मंगल और चन्द्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है।

ज्योतिष के मुताबिक, 20 अक्टूबर ग्रहों के सेनापति और भूमि, प्रापर्टी साहस के कारक मंगल कर्क राशि में गोचर करने वाले है, वही चन्द्रमा भी इस समय कर्क में ही मौजूद रहेंगे, ऐसे में कर्क राशि में दोनों ग्रहों की युति से राजयोग बनेगा, जो 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।

क्या होता है महालक्ष्मी राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हो तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। मंगल और चंद्रमा की युति जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में हो रही हो तब ये अपार धन लाभ देता है। महालक्ष्मी योग को बेहद शक्तिशाली और धन दायक माना जाता है।जिन लोगों की कुंडली में महालक्ष्मी योग बनता है उन्हें धन की कभी कमी नहीं होती।

महालक्ष्मी राजयोग का राशियों पर प्रभाव

तुला राशि : कर्क राशि में महालक्ष्मी राजयोग का बनना जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा। काम- कारोबार में तरक्की देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पर्सनल लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी व्यापार का विस्तार हो सकता है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। इसके साथ ही आप धन संचय करने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि :महालक्ष्मी राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि के साथ पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अनुकूल बने रहेंगे। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।अटके और रुके कामों को गति मिलेगी। जमीन- जायदाद से जुड़े विवाद में कामयाबी प्राप्त होगी।

मेष राशि : महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकते है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा विवाद है तो सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)