Hindi News

182 दिनों तक अस्त रहेंगे मंगल, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान 

Published:
मंगल का अस्त कई लोगों का भाग्योदय करेगा। लेकिन कई लोगों के लिए यह समय मुश्किलों के भरा भी होगा। 182 दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है। सफलता में रुकावट आ सकती है। 
182 दिनों तक अस्त रहेंगे मंगल, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान 

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह (Mangal Ast 2025) का विशेष महत्व होता है। इसे बल, पराक्रम, ऊर्जा, शक्ति, निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। इसे  ग्रहों के सेनापति का दर्जा दिया गया है। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी भी इस ग्रह को माना जाता है। मकर इसकी उच्च और कर्क इसकी नीच राशि है। कुंडली में इसकी स्थिति कमजोर होने से गुस्सा, दुर्घटना, झगड़ा और रक्त संबंधित समस्याएं होती हैं। परिवार की शांति भंग होती है। मंगल देव समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं।

वृश्चिक राशि में मंगलदेव अस्त हो चुके हैं। इस अवस्था में 182 दिनों तक रहने वाले हैं। 2 मई 2026 को फिर से उदित होंगे। यह समय कई राशियों के लिए अशुभ साबित होगा। जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। करियर और कारोबार में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है लिए। आइए जानें किन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है?

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय मुश्किलों भरा रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। जंक फूड का सेवन करने से बचें। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी गलती परीक्षा में आपके प्रदर्शन को खराब कर सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहने की कोशिश करें। प्रमोशन रुक सकता है। निवेश के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। 

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल की यह चाल बेहद ही हानिकारक साबित होगी। जातकों को इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में वाद विवाद करने से बचें। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। मानसिक तनाव भी हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर पड़ सकता है। पैसों की तंगी सता सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मंगल मेष राशि के जातकों की परेशानियां भी बढ़ाने वाले हैं। ग्रह के अस्त होने के जातकों को आत्मविश्वास और ऊर्जा की कमी महसूस होगी। परिवार में भी लड़ाई झगड़ें हो सकते हैं। कार्यस्थल में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। कोई भी आर्थिक फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें या यह सोच-विचार जरूर करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में असंतुलन देखने को मिल सकता है।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों के आधार पर कोई भी फैसला लेने की सलाह देता है।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews