MP Breaking News

Welcome

Fri, Dec 5, 2025

शनि के घर में मंगल का गोचर चमकाएगा इन 3 राशियों की किस्मत, 45 दिनों तक होगी धनवर्षा

मंगल साल 2026 के पहले महीने में अपनी चाल बदलेंगे। शनि के घर में प्रवेश करने वाले हैं। कई राशियों को इससे लाभ होगा। जीवन में खुशहाली आएगी। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?
शनि के घर में मंगल का गोचर चमकाएगा इन 3 राशियों की किस्मत, 45 दिनों तक होगी धनवर्षा

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति (Mangal Gochar 2026) माना जाता है। इसे आत्मविश्वास, ऊर्जा, शक्ति, सफलता इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी चाल जातकों के जीवन को प्रभावित  करती है। स ग्रह के मजबूत होने से करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होती है। मंगल देव को एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करने के लिए 45 दोनों का समय लगता है।

जनवरी 2026 में ग्रहों की सेनापति मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका स्वामी शनि को माना जाता है। इसका प्रभाव फरवरी 2026 में भी देखने को मिलेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान का सामना होगा। ऐसी कई राशियाँ हैं,   जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। किस्मत भी साथ देगी। आइए जानें किन लोगों पर भूमिपुत्र मंगल मेहरबान रहने वाले हैं?

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों को इस दौरान धन लाभ होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जॉब करने वालों के वेतन में भी वृद्धि होगी। प्रमोशन के प्रबल योग भी बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि (Meen Rashi)

इन लोगों पर भी मकर राशि में मंगल के गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। लंबी बीमारियों से राहत मिलेगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप हर परेशानी का सामना करने में सफल होंगे। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। इंक्रीमेंट और प्रमोशन भी मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरा कर पाएंगे।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों का भी भाग्योदय मंगल देव करने वाले हैं। परिवार में खुशहाली आएगी। कई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पदोन्नति मिल सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इनका में भी वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। यह ज्योतिष गणना, मान्यताओं समेत अलग-अलग माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)