Hindi News

शनि-सूर्य के इस योग से 3 राशियों को विशेष लाभ, धनलाभ-तरक्की के प्रबल योग, जीवन में होगी खुशियों की दस्तक

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
शनि देव के मार्गी होने के बाद 7 दिसंबर को सूर्य और शनि के बीच बनने वाला शतांक योग 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। आईए जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारें में...
शनि-सूर्य के इस योग से 3 राशियों को विशेष लाभ, धनलाभ-तरक्की के प्रबल योग, जीवन में होगी खुशियों की दस्तक

Surya Shani Conjunction 2025 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और कुंडली और नक्षत्र का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों में खास करके ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय दंड के देवता शनि की भूमिका ज्योतिष में अहम मानी जाती है, क्योंकि दोनों के बीच पुत्र पिता का संबंध है। सूर्य को आत्मा व पिता का कारक माना जाता है। सूर्य मेष राशि में उच्च का और तुला राशि में नीच का होता है।सिंह सूर्य की स्वामी राशि है।सूर्य हर माह चाल बदलते है । वही शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, अन्य ग्रह की तुलना में शनि को एक से दूसरी राशि में जाने पर 2.5 वर्ष लगता हैं, ऐसे में एक ही राशि में दोबारा आने में शनि को करीब 30 साल लगते है।वर्तमान में शनि अभी मीन राशि में मार्गी अवस्था में विराजमान हैं और सूर्य वृश्चिक में स्थित है। 7 दिसंबर को सूर्य और शनि एक-दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर होंगे, जिससे सेंनटाइल या शतांक योग का निर्माण होगा। इस संयोग से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। आईए जानते है सूर्य और शनि योग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

शनि सूर्य की इन राशियों पर बरसेगी कृपा

कुंभ राशि पर प्रभाव: सूर्य शनि का संयोग और शतांक योग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे। आय में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ सैलरी हाइक का तोहफा मिल सकता है।  मान सम्मान और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव: सूर्य शनि का संयोग और शतांक योग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है।नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि, बोनस आदि का तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में तरक्की मिल सकती है।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर से पैसा कमा सकते हैं। वैवाहिक जीवन शानदार चलेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मीन राशि पर प्रभाव: सूर्य शनि का संयोग और शतांक योग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। परिवार के साथ किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।  अध्यात्म और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों का विदेश जाकर उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग है।।इस अवधि में यात्राएं कर सकते है। स्वास्थ्य अच्छा होगा और मानसिक रूप से भी शांत रहेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews