MP Breaking News

Welcome

Sun, Dec 7, 2025

3 राशियों का भाग्य चमकाएंगे ये पावरफुल राजयोग, नौकरी से लेकर व्यापार में तरक्की, आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
मंगल ग्रह जनवरी में अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश कर केंद्र त्रिकोण और रूचक राजयोग बनाएंगे जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।
3 राशियों का भाग्य चमकाएंगे ये पावरफुल राजयोग, नौकरी से लेकर व्यापार में तरक्की, आकस्मिक धनलाभ के प्रबल योग

Ruchak/Kendra Trikon Rajyog 2025: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों, कुंडली और राशियों का बड़ा महत्व होता है। सभी ग्रहों में मंगल ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। ग्रहों के सेनापति मंगल को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वे मकर राशि में उच्च व कर्क में नीच राशि के होते है।मंगल हर माह चाल बदलते है। वर्तमान में मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान है और 16 जनवरी 2026 को अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे और 23 फरवरी तक यही रहेंगे। मंगल के अपनी उच्च राशि में आने से रूचक नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होगा।इस दौरान केन्द्र त्रिकोण भी बनेगा। जनवरी में बनने वाला मंगल का डबल राजयोग 3 राशियों के लिए बेहद शुभ व लकी साबित होने वाला है। यह राजयोग पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है।

जानिए कुंडली में कब बनते है केन्द्र त्रिकोण और रूचक राजयोग

  • वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रूचक पंच महापुरुष योग मंगल ग्रह द्वारा बनता है। जब जन्मकुंडली के केंद्र स्थान में मंगल अपनी उच्च राशि मकर अथवा अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष या फिर अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान होते है, तो रुचक राजयोग का निर्माण होता है।इस राजयोग से साहस, दौलत-शौहरत में वृद्धि होती है, व्यक्ति बलशाली बनता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है, उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
  • ज्योतिष के मुताबिक, कुंडली में जब 3 केंद्र भाव जैसे 4, 7, 10 और 3 त्रिकोण भाव जैसे 1, 5, 9 जब आपस में युति, दृष्टि संबंध अथवा राशि परिवर्तन करते हैं या एक दूसरे को देखते हैं, या उनके स्वामी आपस में युति करते हैं, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। केंद्र त्रिकोण राजयोग जातक के लिए भाग्यशाली माना जाता है।इस योग से धन, समृद्धि, यश, और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यह राजयोग उन राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा, जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह केंद्र और त्रिकोण भाव में युति करता है।

रूचक और केन्द्र त्रिकोण राजयोग का राशियों पर प्रभाव

  • वृषभ राशि पर प्रभाव : मंगल का गोचर, रूचक और केन्द्र राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके व रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। व्यापारियों को कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिल सकता है।आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस अवधि में छोटी बड़ी यात्राएं कर सकते हैं। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे।
  • तुला राशि पर प्रभाव : जनवरी में मंगल का गोचर, रूचक और केन्द्र त्रिकोण राजयोग का बनना जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। भौतिक सुख- सुविधाओंं में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति और धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते है। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है।
  • वृश्चिक राशि पर प्रभाव : जनवरी में मंगल गोचर और रूचक व केन्द्र त्रिकोण राजयोग बनना जातकों के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। इस अवधि में जातकों को तनाव से मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनरशिप के काम से लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के समय उत्तम रहेगा।आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)