Hindi News

14 दिसंबर से होगी इन 3 राशियों की चांदी, शुक्र के घर में चंद्रमा का गोचर बदलेगा जीवन

Published:
चंद्रमा शुक्र के घर में प्रवेश करने वाले हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जीवन खुशहाल होगा। पैसों की तंगी दूर हो सकती है। किस्मत आपका साथ देगी। आइए जानें किन लोगों सबसे अधिक लाभ होगा?
14 दिसंबर से होगी इन 3 राशियों की चांदी, शुक्र के घर में चंद्रमा का गोचर बदलेगा जीवन

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) और चंद्रमा दोनों को ही सौम्य और स्त्री ग्रह माना जाता है। इनकी हर एक चाल जातकों के जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करती है। किसी पर इसका सकारात्मक तो किसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दैत्यों के गुरु शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और भौतिक सुख सुविधा का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा को समृद्धि, शांति, मन और भावना प्रतीक माना जाता। दोनों ग्रह एक दूसरे के शत्रु भी हैं।

14 दिसंबर को दोनों ही ग्रहण का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। चंद्र देव शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। यहां तीन दिनों तक संचरण करते रहेंगे। इसके बाद 17 दिसंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों को खूब फायदा होगा। उनके जीवन में आ रही अनेक परेशानियां खत्म होगी।  घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आइए जानें ये  भाग्यशाली लोग कौन हैं?

तुला राशि (Tula Rashi)

शुक्र के घर में चंद्रमा का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। हर काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद खत्म होंगे। वाहन की खरीदारी हो सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावनाएं हैं। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लग्जरी आइटम की खरीदारी होगी। कम्युनिकेशन और स्पीच स्किल में भी सुधार देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में भी प्रमोशन मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। हालांकि सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों पर भी चंद्रमा और शुक्र की खास कृपा बरसेगी। किस्मत इस दौरान आपका पूरा साथ देगी। प्रमोशन के योग बनेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। लंबे समय से रुके हुए  काम ही पूरे हो सकते हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा।

इन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। शत्रु पक्ष आपकी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।  कानूनी मामलों में फंसने की गलती न करें। किसी को भी उधर ना दें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मकर राशि:- मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ या परिवार की सलाह जरूर लें। कहीं भी निवेश करने की गलती न करें। त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। फैमिली लाइफ में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि:- मीन राशि के जातकों पर भी शुक्र के घर में चंद्रमा का गोचर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। कार्य क्षेत्र में समस्याएं होंगी। छात्रों को भी अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।  बिजनेस में भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमियों के लिए भैया समय अनुकूल नहीं रहेगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews