ग्रह नक्षत्र का परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर डालने का काम करता है। यह परिवर्तन कभी लाभकारी साबित होते हैं तो कभी जीवन पर विपरीत असर डालने का काम करते हैं। दरअसल ग्रह जब एक कक्षा से दूसरी कक्षा में प्रवेश करते हैं तब इसे राशि परिवर्तन कहा जाता है जिसका बहुत गहरा असर व्यक्ति के जीवन पर होता है।
आज 7 नवंबर दिन शुक्रवार है और वसुमान योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग कई राशियों के लिए जबरदस्त धन लाभ लेकर आने वाला है। जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें रुका हुआ धन मिलेगा और वह अच्छी कमाई करेंगे। इन लोगों का दिन आनंद में गुजरने वाला है। इन्हें पूरी तरह से भाग्य का साथ मिलने वाला है। चलिए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल जानते हैं।
वसुमान योग राशिफल (Vasuman Yoga)
मेष
मेष राशि के लोगों को करियर में शुभ परिणाम की प्राप्ति होने वाली है। कारोबार से जुड़ी उनकी योजनाएं सफल होगी। समाज में आपकी कीर्ति बढ़ने लगेगी। चलो बिजनेस करते हैं वह कोई डील फाइनल करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों का ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। आपके मन को सुकून मिलने वाला है। नई योजनाओं में आप सफलता प्राप्त करेंगे। दिन के उत्तरार्ध में उलझने आ सकती है लेकिन पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। कार्यालय में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन रचनात्मक और लाभदायक साबित होने वाला है। आप आनंद और खुशी में अपना दिन बिताएंगे। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे जिससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। नई योजनाएं दिमाग में आएगी और आप उन पर काम प्रारंभ करेंगे।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। लगन से किए गए सारे काम आपको अच्छे परिणाम देंगे। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगे। शादी विवाह में जाने का मौका मिलेगा।
सिंह
सिंह राशि के लोगों का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहने वाला है। थोड़ा समय धर्म और आध्यात्मिक के लिए निकाल लेना अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। रात का समय सुख समृद्धि में बीतेगा। कारोबार से जुड़ी सारी योजनाओं को बल मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में सूझबूझ से निर्णय लेना होंगे। किसी भी व्यक्ति से बात करते समय संयम बरत ने की आवश्यकता है। किसी से टकराव न हो इस बात का विशेष ख्याल रखें। भाग्य पर भरोसा रखने की जरूरत है ताकि आपका आत्मविश्वास बढ़े। आत्मविश्वास में वृद्धि होने के बाद आपको भाग्य का साथ मिलने लगेगा।
तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होने वाला है। सुख समृद्धि में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। सारे वाद विवाद हल हो जाएंगे और काम में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद के मामले में परिवार के लोग व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। आपको किसी की बात पर ध्यान नहीं देना है बल्कि अपने मन की सुनना है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामले में लाभ की प्राप्ति होगी। इनका दिन लाभ से भरा रहेगा और कारोबार से जुड़ी सारी योजनाएं सफल होगी। लाभ के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। परिवार में सुख शांति और स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करें। मेहनत से किए गए काम सफल होंगे।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज का दिन सावधानी से गुजरना होगा। कारोबार के मामले में जोखिम उठाने के लिए फिलहाल समय अच्छा है। अगर आप रिस्क लेते हैं तो लाभ होने की आशंका दिखाई दे रही है। किसी नए काम में हाथ आजमाया जा सकता है। नया मौका आपके आसपास है आपको बस उसे पहचानना होगा।
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य गुजरने वाला है और आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। पार्टनरशिप के काम आपको लाभ देंगे। हर काम में किस्मत का साथ मिलने वाला है। ईमानदारी के साथ अपने सारे काम करें। सामने आने वाली परेशानी से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि हिम्मत से काम लेना होगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़ी सारी योजनाएं सफल होगी। खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना करें जो लोग व्यापार करते हैं उनका दिन अच्छा गुजरने वाला है। जल्दबाजी की जगह सोच समझ कर काम करें तो बेहतर होगा। आपको फालतू खर्च नहीं करना है।
मीन
मीन राशि के लोगों को करियर में लाभ की प्राप्ति होने वाली। दरबार के मामले में उठाया गया जोखिम आगे चलकर लाभ देगा। परेशानियों को आप अपने धैर्य और अच्छे व्यवहार से निपट लेंगे। याद रखें बुद्धि के प्रयोग से आपको वह सब मिल सकता है जो आप पाना चाहते हैं। संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करें इससे आपको लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन में वृद्धि होगी।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





