MP Breaking News
Fri, Dec 12, 2025

बैरागढ़ रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य 2025 तक होगा पूरा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया निरीक्षण

Written by:Sanjucta Pandit
इस अवसर पर डीआरएम भोपाल, लोक निर्माण विभाग, अपर आयुक्त नगर निगम,एसडीएम संत नगर सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhopal News : राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है जो कि साल 2025 तक पूरा हो जाएगा। जिसे लेकर आज हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा फ्लाईओवर निर्माण कार्य और संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर 15 दिन में फ्लाईओवर की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि काम तेजी से पूरा हो सके।

विधायक ने कही ये बात

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के कार्यक्षेत्र का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बारिश में रुके हुए रेलवे क्षेत्र का कार्य फिर एक बार तेजी से शुरू किया गया है, जिससे लगभग 2 लाख लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, संबंधित रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2025 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा, फ्लाईओवर का एक थर्ड लेग भी कैलाश नगर से स्टेशन तक जोड़ा जाएगा, जिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे स्टेशन तक पहुंचने में सुगमता होगी।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर डीआरएम भोपाल, लोक निर्माण विभाग, अपर आयुक्त नगर निगम,एसडीएम संत नगर सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

रवि कुमार, भोपाल