Hindi News

MP School : गेस्ट टीचर्स को लेकर सरकार का फैसला, लोक शिक्षण संचालनालय ने DEO को जारी किये निर्देश

Written by:Atul Saxena
Published:
लोक शिक्षण संचालनालय ने अपने आदेश में कहा है कि एक ही विषय में एक से अधिक अतिथि शिक्षक कार्यरत है तथा रिक्त पद एक ही है तो एक अतिथि शिक्षक को रिलीव किया जाए।
MP School : गेस्ट टीचर्स को लेकर सरकार का फैसला, लोक शिक्षण संचालनालय ने DEO को जारी किये निर्देश

MP School : मध्य प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत अतिरिक्त अतिथि शिक्षकों यानि गेस्ट टीचर्स को रिलीव का सरकार ने फैसला किया है, लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है, डीपीआई ने डीईओ को निर्देशित किया है कि यदि एक स्कूल में एक ही विषय के एक से अधिक अतिथि शिक्षक पदस्थ हों तो उन्हें तुरंत रिलीव कर दिया जाए

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी किये गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के स्कूलो में रिक्त पदों से होने वाली शैक्षणिक समस्या हेतु अतिथि शिक्षकों आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में नवीन भर्ती से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है तथा उन पद प्रभार से भी शिक्षक पदस्थ किये गये हैं। अतः स्वीकृत पद के विरुद्ध रिक्त पद उपलब्ध न होने पर संबंधित विषय में कार्यरत अतिथि शिक्षको को रिलीव किया जाना होगा। इसलिए एक ही विषय में एक से अधिक अतिथि शिक्षक कार्यरत है तथा रिक्त पद एक ही है तो एक अतिथि शिक्षक को रिलीव किया जाए।

ऐसे हटाये जायेंगे अतिरिक्त अतिथि शिक्षक

1. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है तथा दोनों पिछले वर्ष भी कार्यरत थे तो वर्तमान स्कोर कार्ड के आधार पर जिसके स्कोर कार्ड में कम अंक है, उसे हटाया जाए।
2. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है एक पिछले वर्ष से और एक इस वर्ष में कार्यरत है तो इस वर्ष से कार्यरत को हटाया जाए।
3. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है तथा दोनों इसी वर्ष से कार्यरत है। तो स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में कम अंक वाले अतिथि को हटाया जाए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews