Hindi News

Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर्स के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश, देखें लिस्ट

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें स्वयं के व्यय पर नई जगह जॉइनिंग देनी होगी
Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर्स के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये आदेश, देखें लिस्ट

Transfer :  मध्य प्रदेश शासन में तबादलों का दौर जारी है, राज्य सरकार कार्यसुविधा की दृष्टि दे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले कर रही है, इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल ने अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं जिसमें निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय ने आज 25 अक्टूबर को जारी आदेश में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद को सागर से रतलाम , कार्यवाहक निरीक्षक नीलेश अवस्थी को राजगढ़ से नीमच, कार्यवाहक निरीक्षक गीतेश शर्मा को शिवपुरी से ग्वालियर, और कार्यवाहक निरीक्षक अमर सिंह बिलवार को पीटीसी इंदौर खरगोन ट्रांसफर किया है।

कार्यवाहक निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी 

इसी तरह एक अन्य आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक रघुनाथ सिंह शक्तावत को भोपाल से उज्जैन, कार्यवाहक निरीक्षक जितेंद्र बघेल को राज्य सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल से खरगोन, कार्यवाहक निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुंदेला को पीटी एस तिघरा ग्वालियर से सागर, कार्यवाहक निरीक्षक राधेश्याम बट्टी को मानव अधिकार आयोग भोपाल से बैतूल और कार्यवाहक निरीक्षक कंचन सिंह चौहान को राज्य सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल से मनवा अधिअक्र आयोग भोपाल पदस्थ किया है।

तबादला सूची में इन पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल 

इसी तरह पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक पूनम सविता को गुना से रायसेन, कार्यवाहक निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा को इंदौर से गुना, कार्यवाहक निरीक्षक शिव प्रताप सिंह राजावत को सिंगरौली से भिंड, कार्यवाहक निरीक्षक रूप नारायण पटेरिया को अपराध अनुसन्धान विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल से छतरपुर और कार्यवाहक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाह को अपराध अनुसन्धान विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल से सागर पदस्थ किया है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews