Hindi News

टूटता जा रहा लालू यादव का परिवार! पहले तेजप्रताप और अब बेटी रोहिणी आचार्य ने तोड़ा नाता, भाई तेजस्वी यादव पर लगाए ये आरोप

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत हुई है तो वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में RJD की स्थिति बेहद ही खराब हो गई है तो दूसरी ओर लालू परिवार में खलबली मच गई है। पहले बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से बेघर किया। अब बेटी रोहिणी आचार्य ने भी परिवार को छोड़ दिया है।
टूटता जा रहा लालू यादव का परिवार! पहले तेजप्रताप और अब बेटी रोहिणी आचार्य ने तोड़ा नाता, भाई तेजस्वी यादव पर लगाए ये आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत हुई है तो वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में RJD की स्थिति बेहद ही खराब हो गई है। नतीजों के बाद अब RJD पर कई सवालों की बौछार हो रही है। इसके बाद लालू परिवार में खलबली मच गई है। अब लालू यादव का परिवार टूटता नजर आ रहा है। पहले बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से बेघर किया। अब बेटी रोहिणी आचार्य ने भी परिवार को छोड़ दिया है।

शनिवार को रोहिणी आचार्य ने परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। अब उनका ताजा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है। आप ये बात संजय यादव, रमीज़ और तेजस्वी यादव से पूछ सकते हैं। उन्होंने ही मुझे परिवार से बाहर निकाला। वो कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहते। पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इस तरह क्यों नाकाम हुई। जब आप संजय यादव और रमीज़ का नाम लेते हैं, तो आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज़्ज़त किया जाता है, गालियाँ दी जाती हैं और यहाँ तक की मारा भी जाता है।

रोहिणी ने तोड़ा परिवार से नाता

बता दें कि इससे पहले सुबह रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने लिखा कि संजय यादव और रमीज़ ने ही उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया और वह सारा दोष अपने ऊपर ले रही हैं। इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया और RJD के भीतर की कड़वाहट पहली बार इतने सीधे तरीके से सामने आई।

यह बेहद दुख की बात- बिहार BJP अध्यक्ष

इस बीच, बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्होंने ने अपने पिता को किडनी देकर जान बचाई थी। लेकिन परिवार बिखर रहा है। यह बेहद दुख की बात है। उन्होंने कहा, एक-दो लोगों के कारण परिवार का टूटना किसी को भी अच्छा नहीं लगता। परिवार को मिलकर रहना चाहिए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews