Sidhi Accident: बस हादसे में मिले और 2 शव, 53 पहुंची मृतकों की संख्या, एक की तलाश जारी

Sidhi Accident: बस हादसे में मिले और 2 शव, 53 पहुंची मृतकों की संख्या, एक की तलाश जारी

सीधी, डेस्क रिपोर्ट। 16 फरवरी को हुए भीषण बस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या 53 तक पहुँच गयी है। रेस्क्यू टीम निरंतर हादसे के शिकार लोगों की तलाश में लगी हुई है। एनडीआरएफ टीम के सहयोग में पुलिस एवं जिला प्रशासन भी पूरी तरह से कार्यरत है। इसी मामले में रेस्क्यू टीम को हादसे के शिकार 2 और शव मिले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सीधी बस हादसे के बाद रेस्क्यू कार्य के लिए जुटी एनडीआरएफ टीम को शुक्रवार को 2 शव और मिले हैं जिसके बाद मृतको की संख्या 53 हो गयी है।घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस भी एनडीआरएफ टीम के सहयोग में बराबर बनी हुई है।

Read More: लापरवाही पर गिरी गाज, सहायक अधिकारी और पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

रेस्क्यू ऑपरेशन में जो शव बरामद हुए हैं। उनकी पहचान 29 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा और सीधी निवासी योगेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि रमेश विश्कर्मा का शव शिल्पकार नहर से बरामद हुआ वहीं योगेंद्र शर्मा का शव बाणसागर टनल के पास मिला। ये दोनों ही शव शुक्रवार को रेस्क्यू टीम को मिले।

रेस्क्यू टीम के अनुसार रमेश और योगेंद्र का शव मिलने के बाद एक और के लापता होने की बात सामने आ रही है।
हादसे के बाद से ही रेस्क्यू टीम निरंतर खोज-बीन में लगी हुई है। लापता लोगों की तलाश एनडीआरएफ की टीम हर संभव प्रयास कर रही है। रेस्क्यू के दौरान नहर का पानी बन्द कर दिया गया था जो अब फिर से शुरू कर दिया गया है ताकि दबे हुए या फंसे हुए शवों को पानी के बहाव में ढूंढना आसान हो।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews