Jabalpur News: किसान नेता राकेश टिकैत की सभा में 50 हजार ट्रैक्टर होंगे शामिल!

गाजीपुर बॉर्डर पर बड़े एक्शन की तैयारी में पुलिस

जबलपुर, संदीप कुमार। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर करीब 100 दिनों से देश की राजधानी की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों के मुख्य नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने अब कृषि बिल के खिलाफ किसानों को जागरूक करने अन्य प्रदेश का रूख कर लिया है, किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर है जहाँ वो किसानों के साथ ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की आज जबलपुर (Jabalpur) के सिहोरा तहसील में एक विशाल महासभा है। बताया जा रहा है कि यहां पर राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) हजारों किसानों को कृषि कानून बिल की खामियां बताएँगे।

दावा है 50 हजार ट्रैक्टर होंगे रैली में शामिल

किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को कांग्रेस समर्थन कर रही है। जबलपुर (Jabalpur) जिले के सिहोरा तहसील में आज होने वाली किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  की महासभा का आयोजन भी कांग्रेस ने ही किया है।  यहाँ की मंडी परिसर में आज होने वाले कार्यक्रम की तैयारी हो गई है। बताया जा रहा है दोपहर 1 से 2 बजे राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) सिहोरा पहुचंगे, प्रदेश किसान यूनियन के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव की माने तो सिर्फ जबलपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलो से भी किसान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को सुनने आ रहे हैं।  बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत की रैली में करीब 50 हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे, उन्होंने बताया कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की सभा मे पूरे संभाग से किसान आ रहे हैं। किसान नेताओं का दावा यह भी है कि कृषि कानून बिल के विरोध में मध्यप्रदेश में अभी तक की सबसे बड़ी सभा राकेश टिकैत की होगी।

ये भी पढ़ें  – Bank Strike : बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों की चेतावनी, निजीकरण स्वीकार नहीं करेंगे

राकेश टिकैत की सभा से पहले ही भाजपा नेताओं का आने लगा बयान

भले ही राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की सभा होने में अभी समय बाकी है पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ का बयान अभी से सामने आने लगा है, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने जहां राकेश टिकैत की होने वाली सभा को पूरी तरह से फेल बताया था, तो वहीं पूर्व मंत्री और पाटन विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई का कहना है कि राकेश टिकैत जैसे कई नेता जबलपुर आए और चले गए और लोग उन्हें भूल भी गए।  उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत की सभा से किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews