ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (gwalior) की क्राइम ब्रांच पुलिस (crime branch police) ने अवैध हथियारों (Illegal weapons) की तस्करी (Smuggling) से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार (arrest) किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की लोडेड 7 पिस्टल बरामद की हैं। बदमाशों ने अवैध हथियार खरगोन से खरीदना बताया है।
एडिशनल एसपी क्राइम सतेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कलेक्ट्रेट के पीछे अवैध हथियारों की डील करने वाले हैं । सूचना के बाद डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया ने टी आई क्राइम ब्रांच पप्पू यादव को घेराबंदी के निर्देश दिये। जब पुलिस कलेक्ट्रेट के पीछे बने मंदिर के पास पहुंची तो वहाँ चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिये।
Read More: मप्र में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 4882 संक्रमित, एक्टिव केस 30 हजार के पार
पुलिस को देखते ही वो भागने लगे जिन्हें घेरकर पुलिस ने पकड़ लिए। पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर इनके पास से 5 लोडेड 32 बोर पिस्टल बरामद की गई।पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो बदमाशों ने दो पिस्टल बेचने की बाद बताई, उसके बाद बदमाशों की निशानदेही पर दोनों खरीददारों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों ने बताया कि वे खरगोन से पिस्टल खरीद कर लाये थे और यहाँ 20 से 25 हजार में सौदा करते थे। बहरहाल कोरोना काल में अवैध हथियारों की इतनी बड़ी डील किस मकसद से की जा रही थी पुलिस अब इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।





