7th Pay Commission: दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 प्रतिशत वृद्धि

7th Pay Commission: दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 प्रतिशत वृद्धि

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employee) के लिए बड़ी खुशखबरी है। मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।  3 प्रतिशत वृद्धि के साथ अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 28 फीसदी की जगह 31 प्रतिशत हो गया है। DA में वृद्धि के बाद केंद्रीय मर्मचारियों का वेतन भी बढ़ जायेगा।

केंद्रीय कैबिनेट ने आज फैसला लेते हुए DA में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है।  आज गुरुवार को हुई कैबिनेट में फैसला लिया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई रहत (DR) साल की दूसरी छमाही यानि जुलाई से दिसंबर तक के लिए है। ये बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा।

ये भी पढ़ें – डाक विभाग में 125 पदों पर निकली भर्ती, 10 वीं और 12 वीं पास कर सकते हैं आवेदन

पीएम नरेंद्र मोदी की (PM Narendra Modi) अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले का लाभ 1 करोड़  से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। बताया जा रहा है कि 3 प्रतिशत DA की वृद्धि से  हर साल सरकार के खजाने पर 9488.74 करोड़ का बोझ बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें –  Paytm पर RBI ने लगाया 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए इसकी वजह

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews