MP में 150 केन्द्रों पर 18 हजार लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, कोई साइड इफेक्ट नहीं

MP में 150 केन्द्रों पर 18 हजार लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, कोई साइड इफेक्ट नहीं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रदेश में कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) का कार्य सुचारु है, प्रारंभिक 2 दिनों में प्रदेश में 150 केन्द्रों पर 18 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई है। सभी पूर्णत: स्वस्थ हैं तथा कहीं से भी किसी प्रकार के ‘साइड इफेक्ट’ की कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से हुई कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की समीक्षा में दी।

भोपाल में प्रतिदिन औसत 80 नए प्रकरण
कोरोना की जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि भोपाल में 80 नए प्रकरण प्रतिदिन का औसत है। इंदौर में 50 प्रकरण प्रतिदिन का तथा ग्वालियर में 19 प्रकरण प्रतिदिन का औसत है। आज के नए प्रकरणों में भोपाल में 60, इंदौर में 38, जबलपुर में 26, बैतूल में 21, खरगोन में 10 तथा रतलाम में 10 मरीज पॉजीटिव आए हैं।

सप्ताह में 4 दिन टीकाकरण
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरूवार और शनिवार को किया जा रहा है। प्रथम दो दिन 16 एवं 18 जनवरी को 18 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई तथा 20 जनवरी को दोपहर तक 6 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई।

वैक्सीन के 4 लाख 31 हज़ार डोज और प्राप्त
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के पर्याप्त डोज प्राप्त हो गए हैं। पूर्व में प्रदेश को ‘कोविशील्ड’ के 5 लाख 6 हजार डोज प्राप्त हुए थे, अब 4 लाख 31 हजार डोज और प्राप्त हो गए हैं।

2 सप्ताह में हो जाएंगे 450 केन्द्र
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुलेमान ने बताया कि अभी प्रदेश के 150 टीकाकरण केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। आने वाले 2 सप्ताह में प्रदेश के 450 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews