Astrology : शनि का उदय बनाएगा धनवान, जानिए किन राशियों को होगा लाभ

Astrology : शनि का उदय बनाएगा धनवान, जानिए किन राशियों को होगा लाभ

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। 28 जनवरी 2022 को मकर राशि में अस्त हुए शनि का एक बार फिर उदय होने का समय आ गया है।  शनि जब उदय होंगे कई राशियों को अच्छा फल देंगे उन्हें धनवान बनाएंगे। ज्योतिषीय गणना के हिसाब से शनि 24 फरवरी को उदय होंगे और इन राशियों को फायदा दिलाएंगे।

मेष – शनि का उदय होना मेष राशि के जातकों को फलदायी होता है।  इस राशि वालों के कार्य क्षेत्र में लगा ब्रेक हट  जाएगा और रुके हुए कार्य वापस से शुरू होंगे।  धन लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें – जाने ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक स्वास्थ समस्याओं के क्या होते हैं कारण और उनके उपाय ..

मिथुन – शनि गृह का उदय मिथुन राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाएगा।  नौकरी की तलाश पूरी होगी। जीवनसाथी का हर कार्य में सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें – Valentine Day पर दिग्विजय सिंह क्यों हैं ट्रोलर्स के निशाने पर, भाजपा ने भी दी नसीहत

कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को शनि का उदय नौकरी में पदोन्नति दिलाएगा।  आमदनी में वृद्धि होगी।  पूर्व में किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें – 26 फरवरी को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आ सकता है धन

तुला – शनि गृह के उदय होने से तुला राशि वालों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे।  सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।  इच्छाएं पूरी होंगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews