Hindi News

Bhind Road Accident: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भिंड, गणेश भारद्वाज। मध्यप्रदेश के भिंड (bhind) जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल नेशनल हाईवे 719 (NH 719) पर भीषण सड़क हादसा (Road accident) हो गया। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इसके साथ ही सभी घायलों को ग्वालियर रेफर (gwalior refer) किया गया है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद ही बड़ा हादसा हुआ है। सारे मृतक नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो महाराष्ट्र में रहकर वॉचमैन (watchman) का काम करते हैं।  दरअसल उल्हासनगर महाराष्ट्र से 11 लोगों ने पाल अपने घर वापस लौट रहे थे।

Read More: Bhopal Crime News: CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, लाखों की शराब चोरी का मामला

इस दौरान भिंड ग्वालियर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनके वैन को टक्कर मार दी।  इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  सभी घायलों को ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया है।  वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

वहीं हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई उसमें एक महिला सहित तीन पुरुष शामिल है।  जिसमें महिला की उम्र 22 साल वही पुरुष की उम्र 30 से 31 साल बताई जा रही है। हालांकि किस वाहन ने टक्कर मारी है इस बात का पता अभी तक नहीं चला है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews