Hindi News

सासंद ने विधायक को चेताया, रावण बनोगे तो वध करना पड़ेगा

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
सासंद ने विधायक को चेताया, रावण बनोगे तो वध करना पड़ेगा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल सांसद (Bhopal MP) और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (pragya thakur) अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस (congress) के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (digvijay singh) पर जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद से कांग्रेस प्रज्ञा पर हमलावर हो गई थी। इस दौरान एक बार फिर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने श्राप (curse) का मुद्दा दोहराया है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों को महिलाओं की इज्जत करना नहीं आता। BJP महिला प्रत्याशी के बालों में कीड़ा लगा था। जिसे मंत्री द्वारा निकाला जा रहा था। ऐसे में विपक्ष मंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

Read More : स्वर्णिम इतिहास की तरफ भारत, आज 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण को करेगा पार

इतना ही नहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मातृशक्ति को बदनाम करने वाले सड़ सड़कर मरेंगे। इसके अलावा विधायक पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि एक विधायक है शर्मा, उन्हें बुढ़ापे में सच बोलना चाहिए। साध्वी ने कहा कि उन्होंने ब्राह्मण कुल में जन्म लिया है उन्हें ब्रह्माणी बने रहना चाहिए रावण बनेंगे तो वध करना पड़ेगा।

साध्वी ने कहा कि दिग्विजय सिंह के नर्मदा परिक्रमा पर दिए गए उनके बयान को लेकर राजनीति कर रहे हैं जबकि मेरा कहना यह था कि काले मन का कोई व्यक्ति अगर नर्मदा परिक्रमा कर भी ले तो उससे क्या होगा! उसे अपना मन साफ करना जरूरी है। रैगांव उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का चश्मा निकालते मंत्री का वीडियो सामने आने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर भी गंदि राजनीति कर रही है जबकि खुद कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति कितने अनाचारी है, यह सबको पता है।

बता दें कि बीते दिनों रैगांव विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के बालों में एक चश्मा उलझ गया था जिससे निकालते मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे, जहां बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी सीएम के बगल में खड़ी थी।

इसी दौरान खनिज मंत्री ने अपने दाहिने हाथ से प्रतिमा बागरी के बालों से चश्मा निकालने का प्रयास किया। जिसका वीडियो वायरल (video viral) होते हैं विपक्ष ने BJP नेता की ओछी मानसिकता का हवाला दिया है। वही अब इस घटना पर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है।

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की भोपाल सांसद और मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान कार्रवाई में मारे गए मुंबई के पूर्व आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे ने उन्हें प्रताड़ित किया था। साध्वी ने कहा था कि शीर्ष पुलिस वाले और उसे श्राप देने के बाद ही उसकी मृत्यु हो गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews