Hindi News

Jabalpur : सहायक यंत्री के घर EOW की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक मामले में सर्च ऑपरेशन जारी, बेनामी संपत्ति का खुलासा

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में आज सुबह EOW (Jabalpur EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल नगर निगम जबलपुर के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला (Aditya shukla) के निवास स्थान पर ईओडब्ल्यू की Raid पड़ी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW द्वारा यह सर्च कार्रवाई की जा रही है।

बता दे EOW को इस मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बाद इसका गोपनीय सत्यापन उपनिरीक्षक विशाखा तिवारी जबलपुर से कराया गया था। वही शिकायत की जांच में जो साक्ष्य बरामद हुए हैं। उसके आधार पर प्राप्त जानकारी में सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के आय अर्जित स्रोत से उनके प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा व्यय और अर्जित की गई संपत्ति 203 प्रतिशत अधिक पाई गई है।

Read More : Commonwealth Games 2022 : बैडमिंटन में भारत को करना होगा रजत पदक से संतोष, मलेशिया ने दी 3-1 से मात

जिसके बाद धारा 13 (1) बी, 13(2), और 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत उन पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद 3 अगस्त को तड़के सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर रतन नगर जबलपुर सहित सागर में सर्च कार्रवाई शुरू कर दी है, जो अभी भी जारी है।

अभी तक की जांच में आरोपी के पास से रतन नगर में 3900 वर्ग फुट भूखंड पर आलीशान भवन का निर्माण, रतन नगर में 1500 वर्ग फुट पर पुराने मकान को तोड़कर नए मकान का निर्माण, किया करेंस कार, किया सेल्टोस कार मारुति सुजुकी, बुलेट मोटरसाइकिल सहित स्कूटी और बैंक में जमा राशि लगभग ₹6,40,000 आंकी गई है।

वही सर्च कार्रवाई के दौरान दस्तावेज और साक्ष्य के आधार पर अर्जित संपत्ति और व्यय का आकलन किया जा रहा है। कार्रवाई जारी है। कार्रवाई निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी सहित निरीक्षक उमा नवल आर्य और अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews