कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान- इस्लाम के प्रवेश और ममता के तानाशाह रवैये में समानता

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान- इस्लाम के प्रवेश और ममता के तानाशाह रवैये में समानता

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya)ने मंगलवार को धनतेरस के मौके पर नंदानगर स्थित अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर बाकायदा पूजा कर किराना सामान बेचकर धनतेरस का पर्व मनाया। इस अवसर कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत की और उपचुनाव में बीजेपी को देशभर में मिल रही बढ़त को विजय का प्रतीक बताकर कहा कि देश के किसान मोदी जी और एनडीए के साथ है वही प्रदेश में शिवराज जी के साथ है।

इधर, विजयवर्गीय के एक बयान के बाद देशभर में सियासी माहौल गरमा सकता है। विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की टीएमसी सरकार की तुलना इस्लाम से कर दी और उन्होंने कहा कि जिस तरह से तलवार के दम पर इस्लाम ने देश में  प्रवेश किया था उसी तर्ज पर तानाशाह रवैये के साथ पश्चिम बंगाल में टीएमसी बीजेपी नेताओं को तलवार के दम टीएमसी में शामिल करा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी देश के उन नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गई है जिनको प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं है। इसी का परिणाम है कि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पश्चिम बंगाल में झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर 120 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके है वही खुद उन पर 20 मुकदमे दर्ज कराए गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ममता बनर्जी किस तरह से सरकार चला रही है।

ये भी पढ़ें – MP By Election : भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेस पर कसा ये तंज

यूपी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka गांधी ) द्वारा चुनावी रण की तैयारियों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये साफ है कि यूपी में कांग्रेस (Congress) खत्म हो चुकी भले प्रियंका गांधी खूब मेहनत कर रही हो लेकिन यूपी में अब कांग्रेस के लिए कुछ नही बचा है।

ये भी पढ़ें – खनिज विकास निगम में 868 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी ..

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को जीत की बधाई देते हुए कहा कि मैं तो पहले से ही आपको सांसद बोलता हूं और अब उस बात पर जनता ने मुहर लगा दी है। इस दौरान अपनी जीत को निश्चित मान रहे ज्ञानेश्वर पाटिल ने विजयवर्गीय से मांग कर कहा कि खंडवा के 5 साल के विकास कार्य 2साल में ही करवाना है तो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें आश्वस्त किया कि वो दिल्ली में रहते है और हर विकास कार्य को वो पूरा करवाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”641436226″]

[dgv_vimeo_video id=”641436385″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews