Road Accident- सड़क हादसे में BJP नेता और उनकी पत्नी की मौत, 3 बेटों समेत 5 घायल

Ashoknagar

कन्नौज, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज जिले में आज रविवार (Sunday) सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें भाजपा नेता संदीप शुक्ला  (BJP leader Sandeep Shukla) और उनकी पत्नी अनिता शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।वही 3 बेटों समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस (UP Police) मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना एक्सप्रेस वे (Express way पर ठठिया के निकट की है। यहां आज रविवार सुबह भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता संदीप शुक्ला (45) और उनकी पत्नी अनीता (42)  एक शादी समारोह में शामिल होने प्रतापगढ़ (Pratapgarh)  जा  रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भाजपा नेता और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।  वहीं उनके पुत्र सिद्धार्थ शुक्ला (10), अभिनव शुक्ला (6) और आरव शुक्ला (3) और पड़ोसी अमित कुमार (19) और आर्यन शर्मा (23) बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौेके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज(Medical College) में भर्ती कराया गया है।वही परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। नेता के निधन के बाद पार्टी में शोक लहर है।

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के संगम विहार निवासी संदीप शुक्ला दिल्ली (Delhi) में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता थे। वह कार से पत्नी, तीन बच्चों और दो भाइयों के साथ शादी समारोह में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे थे। कार संदीप चला रहे थे। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे कन्नौज के ठठिया के गांव इनायतपुर के पास ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने कार (Car) में रगड़ मार दी। इससे अनियंत्रित कार डिवाइडर (Dividers) से टकरा पलट गई। हादसे के बाद चालक (truck Driver ) ट्रक लेकर फरार हो गया और एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति बन गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews