मप्र के भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

भाजपा विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) बीजेपी (BJP) से बड़ी दुखद खबर मिल रही है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी (BJP MLA Jugal Kishore Bagri) का कोरोना से निधन हो गया है। उनके के निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ हई है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. 7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, डीए को लेकर बैठक जल्द

दरअसल, भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुवार रात बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन लंग्स में 30 प्रतिशत संक्रमण और लगातार बिगड़ती तबियत के बाद उन्हें राज्य सरकार के निर्देशों के बाद शुक्रवार सुबह भोपाल (Bhopal) के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां सुधार ना होने पर उन्हें चिरायु में भर्ती करवाया गया, जहां आज सोमवार शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों का हाल

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश के सतना ज़िले की रैगांव विधानसभा से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री श्री जुगल किशोर बागरी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रैगाँव से विधायक साथी श्री जुगल किशोर बागरी जी के निधन की दुःखद सूचना मिली है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।

बता दे कि जुगल सतना (Satna) जिले की रैगांव विधानसभा सीट से 5 बार के भाजपा विधायक थे और पूर्व मंत्री भी रहे थे।बीते दिनों उनके निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर उड़ी थी, जिसके बाद सतना कलेक्टर (Satna Collector) अजय कटेसरिया ने चेतावनी दी थी कि अगर इस तरह की गलत और अनर्गल खबरें फैलाई तो कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews