Hindi News

कनिका कपूर : बेबी डॉल के हाथों में चढ़ी मेहंदी, जाने कौन है पति गौतम!

Written by:Manuj Bhardwaj
Published:
कनिका कपूर : बेबी डॉल के हाथों में चढ़ी मेहंदी, जाने कौन है पति गौतम!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की बेबी डॉल कनिका कपूर (Kanika Kapoor) शुक्रवार को गौतम हाथीरमणि (Gautam Hathiramani) के शादी के बंधन में बंधने जा रही है। शादी की रस्में लंदन में शुरू हो गई है। कनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत इसी हफ्ते शुरू हुई थी। पहले हल्दी सेरेमनी हुई थी, जहां कनिका अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती करती हुई नजर आई थी। हल्दी के बाद अब कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी भी पूरे धूमधाम के साथ पूरी हो चुकी है।

इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सेरेमनी की फोटो शेयर कर दी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ” जी (गौतम हाथीरमणि) आई लव यू सो मच।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor)

सेरेमनी के दौरान कनिका और गौतम रोमांटिक होते नजर आए। कनिका ने सबके सामने अपने होने वाले पति को लिप किस किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सेरेमनी में दोनों ने कनिका के सुपरहिट सांग ‘चिट्टियां कलाइयां’ गाने पर जमकर ठुमके भी लगाए। इसी दौरान गौतम ने कनिका को घुटने पर बैठकर फूलों का गुलदस्ता दिया।

कौन है गौतम हाथीरमणि

एनआरआई गौतम हाथीरमणि लंदन में बिजनेसमैन है, जो डाना ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर है। उनकी कंपनी विमानन, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य और विनिर्माण में सेवाएं प्रदान करती है।

गौतम की प्रोफाइल के अनुसार, गौतम हाथीरमणि जोस, पठार राज्य में पैदा हुए एक नाइजीरियाई हैं, और उन्होंने यूरोपीय बिजनेस स्कूल से इतालवी भाषा के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है। नवंबर 2006 में, गौतम डाना एयर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए।

आपको बता दे स्टार सिंगर की यह दूसरी शादी है, इससे पहले कनिका कपूर ने एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक के साथ शादी रचाई थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। पहली शादी से कनिका को तीन बच्चे है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manuj Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews