Video – मुख्यमंत्री ने ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर को लगाई फटकार, कहा इनकी छुट्टी कर दो

Video – मुख्यमंत्री ने ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर को लगाई फटकार, कहा इनकी छुट्टी कर दो

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सफाई व्यवस्था (Cleaning system) को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) के मुखिया संदीप माकिन (Sandeep Makin)को आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कलेक्टर कमिश्नर कॉंफ़्रेंस (Collector Commissioner Conference)में फटकार लगाई और अधिकारियों से कहा कि बहुत हो गया अब इनकी छुट्टी कर दो।

दर असल मामला वेतन नहीं मिलने से नाराज निगमकर्मियों द्वारा सड़क पर कचरा फेंकने से जुड़ा है। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब इस विषय में कमिश्नर संदीप माकिन से पूछा तो जो जवाब मिला उसपर मुख्यमंत्री ने कहा- वेतन में इतना विलंब हो जाए कि आप के कर्मचारी कचरा फेंक जाएं, ये कोई सहन करने के लायक नहीं है, बहुत हो गया इनकी छुट्टी कर दो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews