मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कोरोना पॉजिटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस ( Iqbal Singh Bains) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव आने के बाद उन्होने हाल में अपने संपर्क में आए हर व्यक्ति से टेस्ट कराने की अपील की है।

बैतूल जिले में 3 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बता दें कि अब तक इकबाल सिंह बैंस सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ हर बैठक में शामिल हो रहे थे। इसी के साथ वे मंत्रियों और अधिकारियों के साथ भी बैठक करते रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों हुई बैठकों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाता रहा है और पर्याप्त दूरी व मास्क का प्रयोग होता रहा है। लेकिन इन दिनों लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके संपर्क में आए लोगों को भी असर हो सकता है। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इकबाल सिंह बैंस ने अपने सभी कार्यक्रम बैठक इत्यादी स्थगित कर दी है और आइसोलेट हो गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews