Hindi News

CM Helpline: ग्रेडिंग में दूसरे स्थान पर निवाड़ी, कार्रवाई और समस्या निराकरण को रखा बरकरार

Written by:Kashish Trivedi
Published:

निवाड़ी, मयंक दुबे। मध्यप्रदेश के सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) की ग्रेडिंग में शिकायतों के निराकरण के मामले में निवाड़ी जिले को दूसरा स्थान मिला है। कोरोना संकट के बीच निवाड़ी प्रदेश ने तत्काल कार्यवाही ओर निराकरण को लेकर अपने पूर्व के पायदान से सिर्फ एक स्थान नीचे आते हुए अपना स्थान बरकरार रखा है।

इसके पूर्व जिला प्रथम स्थान पर था

गौरतलब है कि जिले के एसपी आलोक सिंह के नेतृत्व जहाँ एक और कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए पुलिस जवान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बने चेक पोस्ट पर दिन-रात अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। वही इन सब के बीच पुलिस थानों में हो रही शिकायतों का भी तत्काल निराकरण कर रहे हैं। जिसके बाद प्रदेश के सीएम हेल्पलाइन द्वारा की गई ग्रेडिंग में द्वितीय समूह में निवाड़ी जिले को दूसरा स्थान मिला है।

Read More: राजीव गांधी की पुण्यतिथि- राहुल, प्रियंका ने भावुक होकर किया पिता को याद

जिले को मिली इस उपलब्धि के बाद निवाड़ी पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने कर्तव्य पथ पर दिन रात डटे हुए जिले के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। आपको बता दें कि ड्यूटी के दौरान निवाड़ी जिले में तकरीबन आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए थे। बावजूद उसके उन्होंने कोरोनो की जंग तो जीती ही साथ ही साथ जिले को फरियादियों की समस्याओं के समाधान के पायदान से नीचे नहीं आने दिया।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews