Hindi News

CM Shivraj ने ओलंपियन Vivek Sagar को बनाया DSP, मां के इस सपने को भी पूरा किया

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
CM Shivraj ने ओलंपियन Vivek Sagar को बनाया DSP, मां के इस सपने को भी पूरा किया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा रहे विवेक सागर (Vivek Sagar) को एमपी सरकार ने सम्मानित किया है। शिवराज सरकार (Shivraj Government Honored Vivek Sagar) ने विवेक सागर को एमपी पुलिस में डीएसपी का पद दिया है। साथ ही सीएम ने घोषणा की कि विवेक की मां के पक्के मकान के सपने को सरकार पूरा करेगी और जिस स्थान पर वे कहेंगीं वहा उन्हें पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा।

विजेता (Tokyo Olympic Winner) भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Vivek sagar) एयर इंडिया की फ्लाइट से गुरूवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। विवेक सागर के भोपाल आगमन पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (yashodhara raje scindia) , ए.डी.जी पवन जैन और भोपाल हॉकी स्पोर्ट्स क्लब ने एयरपोर्ट पर फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद विवेक सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे जहां शिवराज ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर का सम्मान करते हुए कहा कि “बहुत-बहुत बधाई विवेक, अभिनंदन आपका, अभी आपको और भी रिकॉर्ड तोड़ने है। इस दौरान विवेक का सम्मान करते हुए सीएम ने बड़ी घोषणा की। मप्र सरकार ने ओलंपिक हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को 1 करोड़ रुपये और मध्यप्रदेश पुलिस में DSP का पद दिया है। CM Shivraj ने परिवार के लिये मकान की घोषणा भी की है। विवेक सागर के सम्मान समारोह में उनकी मां और पूरा परिवार मौजूद था। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि “विवेक जी की माताजी की आंखों में मैंने बार-बार आंसू देखे। आज आपको भी प्रणाम। जीतने के बाद विवेक की एक ही हसरत थी कि अपनी माँ के लिए एक पक्का घर बनवा दूँ। आज मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि कमलादेवी जी जहाँ कहेंगी, वहाँ राज्य सरकार मकान उपलब्ध करवाएगी!”

Read More: नरोत्तम ने बयां किया बाढ़ का खौफनाक मंजर, कैसे बचाई दो बच्चियों और एक परिवार की जान

इसी के साथ बड़ी घोषणा करते हुए CM शिवराज ने कहा कि विवेक सागर आज से मध्यप्रदेश पुलिस के डीएसपी भी हैं सीएम शिवराज ने कहा कि विवेक सागर ने इटारसी मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से विवेक सागर का अभिनंदन है आज हम सब गर्व से भरे हुए हैं हर एक भारतवासी का माथा आज गर्व से उन्नत है भारत की पुरुष हॉकी टीम ने सिर्फ कांस्य पदक नहीं जीता हैयह हॉकी का पुनर्जागरण किया है भारतीय हॉकी टीम ने भी गजब खेला, भारत की दोनों हॉकी टीम ने शानदार खेल खेला।

मुख्यमंत्री Shivraj singh chauhan ने भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह को ओलंपिक में भाग लेने पर 10 लाख की राशि से सम्मानित किया। ऐश्वर्य प्रताप खरगोन जिले के निवासी हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सारे देश की प्रेरणा है, सभी खिलाड़ियों से फोन में बात करते थे। महिला हॉकी टीम की सभी बेटियों को 31-31 लाख रुपए की राशि से सम्मानित करेंगे। प्रतिभा के प्रकटीकरण के लिए सिर्फ धन की जरूरत नहीं होती। मैं सभी माता-पिताओं से कहना चाहता हूं। आप बच्चों को पढ़ने के साथ खेलने भी देना, उनमें टेलेंट है। आज हमने तीन पेड़ लगाएं और संकल्प लिया। हॉकी के जागरण के लिये जो प्रयास होंगे, करेंगे।

 

CM शिवराज ने कहा कि हमारा संकल्प है मध्यप्रदेश की धरती से हम ऐसे और खिलाड़ी निकालेंगे। खिलाड़ियों के विकास में कोई बाधा नहीं रहने दी जाएगी। जुनून और संकल्प है तो दुनिया में कुछ भी मुश्किल नहीं है। ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह को भी शुभकामनाएं! आपने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, प्रदेश और देश को आप पर गर्व है। CM शिवराज ने कहा कि अब पैरा ओलंपिक में हमारी बेटी प्राची यादव जाने वाली हैं, ओलंपिक में जायेंगी और मेडल लेकर आयेंगी।

CM शिवराज ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में भी खिलाड़ियों की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने देंगे। मैं हरियाणा का भी बधाई दे रहा हूँ, जहाँ कई खिलाड़ी निकले हैं। यदि जिद है, जोश है,जुनून है,संकल्प है तो कुछ भी असंभव नहीं है। सहायक प्रशिक्षक शिवेंद्र जी को 25 लाख की राशि हम देंगे। मध्यप्रदेश की शूटिंग एकेडमी विश्वस्तरीय बनी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews