ग्वालियर में 15 अप्रैल से 7 दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू, प्रशासन ने मांगा जनता से सहयोग

ग्वालियर में 15 अप्रैल से 7 दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू, प्रशासन ने मांगा जनता से सहयोग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाने का फैसला लिया है। मंगलवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। हम जनता के सहयोग से संक्रमण को काबू में कर लेंगे।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में फैसला लिया गया है कि 15 अप्रैल से ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा। जिले में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने ये सख्त फैसला लिया है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector एंड DM kaushalendra Vikram Singh)ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ये सभी  कठिन समय है, लेकिन पूरा प्रशासन लगा है पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।  हमारे पास पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था है, किसी  को कोई जरुरत है वो कंट्रोल कमांड सेंटर में फोन कर सकता है जिला अस्पताल  डेस्क पर फोन कर सकता है हम सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क शुरू  रहे हैं। उन्होंने अपील की कि संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए घर पर ही रहें, अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में आज फैसला लिया गया है कि 15 अप्रैल से 7 दिन का कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) जनता के सहयोग से लगाया जाएगा। ये जनता कोरोना कर्फ्यू  (Public Corona Curfew)होगा।  इसमें केवल अति आवश्यक सेवाओं को ही खुला रखा जाएगा बाकी बाजार बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें – कोरोना की आक्रामकता, सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, 24 घंटे में मिले 8998 मरीज, 40 की मौत

गौरतलब है कि सोमवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ये कहा जा सकता है कि ग्वालियर में सैंपल देने वाला हर तीसरा व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। 1,741 सैंपल की जांच में पिछले 24 घंटे में 576 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।  सोमवार के आंकड़ों की बात की जाये तो प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर 33 प्रतिशत ग्वालियर में ही मिली है। सिर्फ पांच दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20,000 से बढ़कर 22,000 के पार हो गया है और एक्टिव केस 2,939 हो गए हैं। और मरने वालों का आंकड़ा भी 255 हो गया है।  कुल मिलाकर हालात चिंताजनक है इसलिए सरकार ने भी lockdown जैस ेपैनिक शब्द की जगह कोरोना कर्फ्यू शब् का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है जिससे लोग पैनिक ना हो बल्कि ये ध्यान रखें कि कोरोना है और इससे हमें लड़कर जंग जीतनी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews