Hindi News

मप्र में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 4882 संक्रमित, एक्टिव केस 30 हजार के पार

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
मप्र में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 4882 संक्रमित, एक्टिव केस 30 हजार के पार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना (corona) की दूसरी लहर भयावह हो गई है। लगातार बड़े मामले सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन रिकॉर्ड मरीजों की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 4882 नए मामले सामने आए हैं। वही 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल शनिवार तक की आंकड़ा 5000 के पार पहुंच जाएगा। बीते 24 घंटे में 4882 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में पॉजीटिव मरीजों (positive patients) की संख्या बढ़कर 30686 पहुंच गई है। वहीं 1% की बढ़त के बाद देश में पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) 13% हो गया है।

प्रदेश में लगातार टेस्टिंग की बात कही जा रही है। मध्य प्रदेश में 70% rt-pcr और 30% एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। वही कांटेक्ट ट्रेसिंग (contact tracing) में बड़ी लापरवाही की खबर भी सामने आ रही है। प्रदेश के अस्पताल मैं बेड खाली नहीं है। जिसके बाद 50,000 बेड की संख्या को बढ़ाने का इंतजाम किया जा रहा है।

Read More: किसानों का आंदोलन जारी, अधिकारियों के बाद पहुँचे बीजेपी विधायक, मंत्री ने कही बड़ी बात

इसके साथ ही शुक्रवार शाम 6:00 बजे से लेकर सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे संक्रमण के चयन को तोड़ा जा सकेगा। वहीं कई बड़े शहरों में छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी भोपाल के कुछ इलाके जैसे कोलार में 10 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

वहीं अप्रैल महीने में प्रदेश में लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। 52 में से 48 जिले में 20 से अधिक केस सामने आ रहे हैं। वही श्योपुर, निवाड़ी, मुरैना और छतरपुर में फिलहाल संक्रमण की स्थिति काबू में हैं। इसी के साथ 10 दिन में एक्टिव केसों की संख्या डबल हो गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !