कोरोना से बचाव के लिये जेल विभाग का बड़ा कदम, बंदियों की पेरोल अवधि बढ़ाई

कोरोना से बचाव के लिये जेल विभाग का बड़ा कदम, बंदियों की पेरोल अवधि बढ़ाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा है कि जेलों में बंद ऐसे बंदी जिन्हें पेरोल पर रिहा किया गया है वे अभी बाहर ही रहेंगे, यानि उनकी पेरोल अवधि अभी और बढ़ने वाली है। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को इसकी जानकरी देते हुए कहा कि ऐसा सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के परिपालन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा।

गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में एक रिट पिटीशन दायर थी उसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय लिया है कि कोरोना को देखते हुए जो दंडित बंदी पेरोल पर बाहर हैं वो  आगामी आदेश तक जेल में दाखिल नहीं किये जायेंगे वो पेरोल पर ही माने जायेंगे।  उन्होंने  प्रदेश में लगभग 5000 बंदी हैं जो पेरोल पर जेल से बाहर हैं ये फ़िलहाल जेल के बाहर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे सम्बंधित आदेश वे आज ही जारी करेंगे।

ये भी पढ़ें – विश्व टाइगर दिवस पर शेरा की दहाड़, कमलनाथ के सामने ठोका दावा

कोरोना पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में कोरोना के केस बढे तो विपक्ष ने हाहाकार मचा दिया अब केरल और महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं तो ख़ामोशी क्यों है ?

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप, कहा- “संसद का और समय व्यर्थ मत करो, महंगाई, किसान और पेगासस की बात हो”

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate: सोना चांदी दोनों हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews