Hindi News

एलन मस्क की मां ने इंटरनेट पर मचाया तहलका! स्विमिंग सूट में फोटोज वायरल

Written by:Manuj Bhardwaj
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है, लेकिन शायद उनकी इस लोकप्रियता को उनके घर से ही कम्पटीशन मिल सकता है। ट्विटर डील को लेकर आजकल चर्चाओं में बने हुए एलन मस्क की 74 वर्षीय मां माये मस्क (Maye Musk) भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है।

लेकिन, उसका कारण माये का ताजा फोटोशूट है।

दरअसल, एलन की मां माये मस्क (Maye Musk) ने अपने इंस्टाग्राम से स्विमसूट में एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। माये की ये तस्वीर स्पोर्ट्स मैगजीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड (Sports Illustrated) के कवर पेज पर छपी है।

View this post on Instagram

A post shared by Maye Musk (@mayemusk)

74 साल की माये मस्क स्पोर्ट्स मैगजीन के लिए स्विमसूट में पोज देने वाली सबसे उम्रदराज महिला हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने शूट का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया है।

स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “मस्क इस विचार का प्रतीक है कि उम्र बढ़ने की वजह से आपको सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ना चाहिए।”

बता दें कि एलन मस्क की मां माये मस्क कैनेडियन-साउथ अफ्रीकन मॉडल है के अलावा डायटीशियन भी है। उनके पास एम.एससी की डिग्री है। माये ने करीब 50 सालों तक मॉडलिंग की है वह पहले भी टाइम्स जैसी कई बड़ी मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह लेखन करती है और उन्होंने एक बेस्टसेलिंग किताब भी लिखी है, जिसका नाम है – ‘ए वीमेन मेक्स ए प्लान’ (A women makes a plan)

Manuj Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews