ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली सामान, दो दुकानदार गिरफ्तार

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे नकली सामान, दो दुकानदार गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार। अगर आप ब्रांडेड कंपनी जेबीएल के हेंडसेट-ब्लूटूथ-स्पीकर खरीदने जा रहे हैं तो जरा हमारी यह खबर देख लें, क्योंकि कहीं आप असली के धोखे में नकली सामान न खरीद लें। दिल्ली से आए जेबीएल कंपनी के रिप्रजेंटेटिव की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने जयंती कांप्लेक्स मोबाइल बाजार में छापा मारकर जेबीएल कंपनी के नाम पर बनाए जा रहे नकली सामान को बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
यूएसए की जेबीएल कंपनी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि महाकौशल से उनके सामान को कॉपी करके बेचा जा रहा है, जिसके बाद शनिवार को जेबीएल कंपनी के अधिकारी जबलपुर पहुँचे और ओमती थाना पुलिस में शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने जयंती कांप्लेक्स में छापा मारा तो दो दुकानों में नकली हैंडसेट-ब्लूटूथ-स्पीकर रखे हुए मिले, जिन्हें की पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली समान बेचने के आरोप में ओमती थाना पुलिस ने दो दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है जो जेबीएल का नाम उपयोग कर जबलपुर और आसपास के जिलों में नकली स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रनिक समान बेचा करते थे। बताया जा रहा है की पुलिस गिरफ्त में आए दुकानदार दिल्ली से चीन का माल लेकर आते थे और फिर यहाँ जेबीएल के नाम से बेचा करते थे। फिलहाल पुलिस अब दोनों दुकानदारों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews