MP उपचुनाव: BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार पार्टी से निष्कासित

bjp vd sharma

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव (By-election) के मतदान से पहले BJP ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार (Former MLA Satyapal Sikarwar) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कड़ी कार्रवाई प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) ने सुमावली विधानसभा (Sumawali Assembly) के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (Satyapal Sikarwar) “नीटू” को घोर अनुशासनहीनता के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।सुत्रों की माने तो उपचुनाव से पहले बीजेपी को भितरघात का डर बना हुआ है, ऐसे में वोटिंग से पहले बीजेपी कोई रिस्क नही लेना चाहती ,जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

बता दे कि बीते दिनों ही भितरघात के चलते BJP ने पार्टी के सीनियर नेता गजराज सिंह सिकरवार और उनके बेटे पूर्व विधायक  सत्यपाल सिंह (नीटू) सिकरवार को ग्वालियर-चंबल चुनाव से दूर कर दिया था । पार्टी ने दोनों को दूसरे जिलों में चुनाव ड्यूटी के लिए जाने को कहा था। इसके पीछे वजह यह है कि गजराज सिंह के बड़े बेटे सतीश सिकरवार (Satish sikarwar) भाजपा से बगावत करके कांग्रेस के टिकट पर ग्वालियर से चुनाव लड़ रहे हैं।  भाजपा को आशंका थी कि सतीश के परिजन भाजपा का साथ नहीं देंगे, इसीलिए सतीश के परिजनों को बड़ा मलहरा में जाकर प्रचार के लिए कहा गया है, लेकिन सत्यपाल ने आदेश का पालन नहीं किया ।इन्ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते वोटिंग से दो दिन पहले ही शर्मा ने निष्कासन की कार्रवाई  कर बाकी बागियों और भितरघातियों को मैसेज पहुंचा दिया है कि उन पर भी गाज गिर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews