Government Jobs 2021: 10वीं पास के लिए 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जनवरी में परीक्षा, इतनी मिलेगी सैलरी

Indian Postal Department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी(Government Jobs 2021-22) पाने का सुनहरा मौका है।भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (​ICAR IARI Recruitment 2021) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और ICAR के रीजनल ऑफिस में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और 10 जनवरी 2022 इसकी लास्ट डेट है। इसी तारीख तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। इसकी परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के दौरान होगी।

​ICAR IARI Recruitment 2021 Details

कुल पद-641

पदों का विवरण

  • अनारक्षित वर्ग – 286
  • ओबीसी – 133
  • ईडब्ल्यूएस – 61
  • अनुसूचित जाति (एससी) – 93
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) – 68

आयु सीमा- इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता- तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

सैलरी– इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1 (7वें CPC) मिलेगा।

परीक्षा का पेटर्न- कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क- अनारक्षित वर्ग, OBC-नॉन क्रीमी लेयर, EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये और परीक्षा शुल्क 700 रुपये लिया जाएगा। वहीं, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये देने होंगे। इनसे कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- iari.res.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर दिए Recruitment Cell ऑप्शन पर जाएं।
  • इसमें Application portal for recruitment of Technician (T-1) post
    at various institutes of ICAR के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews