कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किए 500 बच्चे, मचा बवाल

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किए 500 बच्चे, मचा बवाल

गुजरात, डेस्क रिपोर्ट देश में कोरोना (corona) की दूसरी लहर भयावह बनी हुई है। लगातार सख्त प्रतिबंध और लॉकडाउन (lockdown) लगाए जा रहे हैं। इस बीच कई ऐसे राज्य हैं। जहां पर कोरोना के केस में भारी मात्रा में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और आम जनता की जिंदगी खतरे में डालने से नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला गुजरात (gujrat) जिले से सामने आया है। पुलिस द्वारा एक कोचिंग सेंटर (Coaching center) में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान कोचिंग सेंटर में लगभग 500 से अधिक बच्चे बरामद किए गए। कोचिंग सेंटर कोरोना गाइडलाइन (corona guideline) का नियम उल्लंघन करते हुए क्लासेस लगा रहे थे। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अंदर बैठे बच्चे ना तो मास्क पहने हुए थे। ना ही कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा था।

Read More: जबलपुर: हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के राजकोट जिले के नामी कोचिंग सेंटर के मालिक को कोरोना नियम के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि हैरानी तब हुई जब एक ही सेंटर में 500 से अधिक बच्चे बरामद किए गए हैं। जिसके बाद कोचिंग सेंटर के मालिक अशोक सांखलवा के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

बता दे देश में कोरोना के मामले में कमी देखी जा रही है लेकिन सरकार द्वारा हर राज्य में प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। अब ऐसी स्थिति में इस तरह की लापरवाही आगे समस्याओं को विस्तार दे सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews