इमरती देवी का बड़ा बयान- मैं धरने पर बैठी तो पूरा हिन्दुस्तान हिल जाएगा

इमरती देवी का बड़ा बयान- मैं धरने पर बैठी तो पूरा हिन्दुस्तान हिल जाएगा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  एक तरफ जहां भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) के शिवराज सरकार (Shivraj government) में महिला बाल विकास मंत्री और डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) को ‘आईटम’ पर मौन व्रत कर धरने पर बैठी है वही दूसरी तरफ बयान से आहत इमरती देवी का फिर बड़ा बयान सामने आया है।

इमरती देवी का कहना है कि मै ऐसे धरने पर बैठूंगी कि पूरा हिन्दुस्तान हिल जाएगा। मै कमलनाथ जी को अपना बड़़ भाई मानती थी लेकिन उनके इस बयान से आहत हुई हूं और आज से उन्हें राक्षस कहूंगी। वही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Party President Sonia Gandhi) से कमलनाथ पर कार्रवाई करने और उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की और ऐसा ना करने पर महिला के इस तरह से अपमान पर खुद के इस्तीफा देने की मांग की है। उनका कहना है कि सोनिया गांधी भी एक महिला है और वो उनके नेता द्वारा एक महिला का अपमान कैसे देख सकती है।

इससे पहले रविवार देर शाम इमरती देवी ने बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि  कमलनाथ बंगाली है महिलाओं का सम्मान करना वह क्या जाने नवदुर्गा में जिस तरह से महिलाओं का सम्मान किया जाता है, उसे कमलनाथ वाकिफ नहीं है उल्टे जब से मुख्यमंत्री पद से वह हटे हैं,  तब से वह पागल हो गए हैं और वह कुछ भी अनाप-शनाप बक रहे हैं उनके इस बयान का जवाब तो जनता ही उन्हें देगी।

इतना ही नही वह एक निजी चैनल पर फूट फूट कर रोई भी थी। उन्होंने कहा था कि मैं उन्हें बड़ा भाई मानती थी, पांव छूती थी लेकिन उन्होंने सारी मर्यादा तोड़ दी। इमरती देवी ने सोनिया गांधी से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आदमी को पार्टी से बाहर करें| कमलनाथ की नीयत ख़राब है।कमलनाथ को उन्होंने राक्षस तक कह डाला।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews