Photo Viral : दुर्गा अवतार में नजर आई इमरती देवी, कमलनाथ को बताया महिषासुर

Photo Viral : दुर्गा अवतार में नजर आई इमरती देवी, कमलनाथ को बताया महिषासुर

ग्वालियर,अतुल सक्सेना। नवरात्रि के दिनों में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ( Imrati Devi) के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) घिर गए हैं। एक दलित महिला को आइटम (Item) कहने के बाद जिस तरह से BJP मुखर हुई है उसी तरह अब सोशल मीडिया पर भी कमलनाथ के खिलाफ गुस्सा निकल रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल एक फोटो में इमरती देवी को देवी (महिषासुर मर्दिनी) के रूप में दिखाया गया है और उनके पैरों में कमलनाथ को दिखाया गया है।

डबरा की चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम क्या कहा मध्यप्रदेश का सियासी पारा एकदम उछाल मार गया। भाजपा ने कमलनाथ के बयान को दलित और महिला विरोधी कहते हुए चौतरफा हमला शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वो कमलनाथ के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग सहित पुलिस में शिकायत दर्ज करायेगी। विरोध जताते हुए भाजपा ने आज सोमवार को जिला मुख्यालयों पर दो घंटे का मौन धरना दिया।

सोमवार को ही सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुआ। ये फोटो कहाँ से आया कोई नहीं जानता लेकिन यूजर्स इसे तेजी से फॉरवर्ड कर रहे हैं। इस वायरल फोटो में माँ दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी वाला फोटो है जिसमें देवी के चेहरे की जगह इमरती देवी का चेहरा है और पैरों में लेटे राक्षस महिषासुर जिसका वध माँ दुर्गा भाले से कर रही हैं उसके चेहरे की जगह कमलनाथ का चेहरा है। इस फोटो के वायरल होने के बाद ये तो साबित हो रहा है कि कमलनाथ का आइटम वाला बयान आने वाले दिनों में और राजनैतिक भूचाल लायेगा।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज इस वायरल फोटो की पुष्टि नही करता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews