Indore News : मां-बेटी करती थी ब्राउन शुगर की तस्करी, पुलिस ने 10 लाख के माल के साथ किया गिरफ्तार

arrest

Indore News : अवैध मादक पदार्थ खरीदी बिक्री पर इंदौर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। जिसके बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिला भी शामिल है। जिनके पास से 10 लाख रुपये की 100 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने जब्त की है। पकड़ी गई महिला अपनी सेंडल में खुफिया जगह बनाकर ब्राउन शुगर की तस्करी करने में माहिर है।

यह है मामला

ताजा मामले में दो अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लाख से अधिक की ब्राउन शुगर जब्त की है। वही पहली कार्रवाई परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि दो महिला तस्कर राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करने के लिए भंडारी ब्रिज के नीचे खड़ी हुई है। जिस पर क्राईम ब्रांच और थाना परदेशीपुरा द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताये हुलिये की महिलाओ को घेराबंदी कर पकड़ा। जिनसे नाम पता पता पूछा तो उन्होने अपना नाम गीता मलिक और सुनीता यादव होना बताया जिनकी तलाशी लेने पर आरोपी महिला की सेंडल में एक खुफिया जगह पर 100 ग्राम ब्राउन शुगर छुपी हुई मिली।

पुलिस ने जब्त कर पूछताछ की तो आरोपी महिला ने बताया कि ब्राउन शुगर राजस्थान से लेकर इन्दौर में सप्लाई करते थे वही क्राइम ब्रांच और चंदन नगर पुलिस द्वारा दूसरी कार्रवाई करते हुए दो आरोपी सलमान और फिरोज को गिरफ्तार कर 14 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जिसकी कीमत देढ लाख रुपये बताई जा रही है पकड़े गए आरोपियों ने अगर मालवा से ब्राउन शुगर लाकर इन्दौर में सप्लाई करना कुबूल किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”860930858″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews