Morena News: अंतरराज्यीय बदमाश ने किया था ATM कैश लूटने का प्रयास, गिरफ्तार

Morena News: अंतरराज्यीय बदमाश ने किया था ATM कैश लूटने का प्रयास, गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। एसपी बंगले के पास ATM कैश वैन को लूट का प्रयास करने वाला आरोपी अंतरराज्यीय बदमाश निकला।  पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए सर्चिंग तेज कर दी है।  गिरफ्तार आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: फिल्म की शूटिंग के दौरान हंगामा, भाजपा नेताओं ने कराई बंद, FIR दर्ज

मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एसपी बंगले के पास दिनदहाड़े मंगलवार को ATM कैश वैन लूट का प्रयास करने की घटना  पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पुलिस अधीक्षक (SP) ने बदमाशों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया और फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुरैना के सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसी बीच पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाशों का मूवमेंट अंबाह थाना क्षेत्र के बरेह गांव की नहर मार्ग पर देखा गया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे (SP Sunil Kumar Pandey) ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर बरेह गांव की नहर पर चेकिंग पॉइंट लगाकर देखा तो सुबह करीब 5:30 बजे अयोध्यापुरा मार्ग बरेह नहर की पुलिया की तरफ से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी अपने बचाव में फायर किया गया तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के घुटने में गोली जा लगी और मौके पर बाइक गिर गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति की पहचान कुख्यात अन्तरराज्यीय  बदमाश रामप्रीत गुर्जर के नाम से की है। कुख्यात बदमाश यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगभग 50 अपराधों को अंजाम दे चुका है।

घुटने को गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्टल और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस बदमाश का रिकॉर्ड खंगाल रही है कि किन किन वारदातों को बदमाश ने अंजाम दिया है। उनके कौन-कौन साथी हैं।जिनके बारे में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बाइक चला रहे बदमाश की तलाश भी तेज कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews