Hindi News

Jabalpur News: पिता ने की 8 साल के मासूम की हत्या, वजह कर देगी हैरान

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
Jabalpur News: पिता ने की 8 साल के मासूम की हत्या, वजह कर देगी हैरान

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में बुधवार की देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अधेड़ युवक ने अपनी 8 साल की बच्ची के साथ सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली कि क्योकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के घर छोड़ कर जाते ही वह आवेश में आ गया।  अपनी 8 साल की बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली। इधर घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी छोड़ कर चली गई मायके पति ने लगा ली बच्ची के साथ फाँसी

मूलतःरीवा जिले का रहने वाला राम किसान रिक्शा चालक था।  कुछ दिनों पहले ही उसने रिक्शा चलाना छोड़ कर मजदूरी करना शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी घर छोडकर मायके चली गई। इधर आवेश में आकर रामकिशन ने अपनी आठ साल की बच्ची के साथ घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Read More: लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, महिला क्लर्क को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जिसने देखा दृश्य हो गया स्तब्ध

हनुमानताल थाना के प्रेम सागर चौकी में जिसने भी यह दृश्य देखा कि एक साथ मासूम बच्ची और उसके पिता ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह इस दृश्य को बस देखता ही रह गया। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर महज पत्नी के घर छोड़ कर चले जाने से क्यो उसने आत्महत्या कर ली। इधर सूचना मिलने के बाद हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गुलानी सहित एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुच गई।

जब दरवाजा नही खुला तो मकान मालिक ने बताया पड़ोसियों को

आमतौर पर रामकिशन रोजाना मजदूरी करने के लिए चला जाया करता था। बुधवार की जब सुबह से लेकर शाम तक राम के साथ अपने घर से बाहर नहीं निकला और ना ही उसकी बच्ची बाहर खेलने आई। तब रात को मकान मालिक को कुछ संदेह हुआ तो फिर उसने पड़ोसियों के साथ खिड़की से झांक कर देखा। उसके होश उड़ गए। जैसे ही उसने देखा कि घर के अंदर रामकिशन और उसकी 8 साल की बच्ची फांसी पर लटकी हुई है। उसने तुरंत ही हनुमानताल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews