Hindi News

MP के दौरे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुब्बाराव को श्रद्धांजलि देने जायेंगे जौरा गांधी आश्रम

Written by:Atul Saxena
Published:
MP के दौरे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुब्बाराव को श्रद्धांजलि देने जायेंगे जौरा गांधी आश्रम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  8 और 9 नवम्बर को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर (Uday Mahurkar) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेंगे और प्रसिद्द गांधीवादी  एसएन सुब्बाराव को श्रद्धांजलि अर्पित करने गांधी आश्रम जौरा जायेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के मंत्रालय से जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया आज रविवार 7 नवम्बर को शाम 4:55 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से CSMT राजधानी स्पेशल से चलेंगे और रात 8:13 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम जय विलास पैलेस में करेंगे।

ये रहेंगे 8 नवम्बर के कार्यक्रम 

सिंधिया 8 नवम्बर को दिन में 1:30 – 2:30 बजे तक रजक समाज के कार्यक्रम में बहोड़ापुर में शामिल होंगे उसके बाद 3:00 – 4:30 के बीच जीवाजी विश्व विद्यालय जायेंगे एवं एक सेमिनार में हिस्सा लेंगे। 4:45 – 5:45  के बीच सिंधिया सामाजिक संस्था उद्भव के पत्रकारिता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।  ये कार्यक्रम IITTM के सभागार में आयोजित किया जाएगा।  इसमें सिंधिया केन्द्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट वार्ड से सम्मानित करेंगे , इसके साथ साथ प्रदेश एवं स्थानीय कई पत्रकारों को भी सम्मानित करेंगे। शाम 6:00 – 8:00 बीच सिंधिया शालीमार गार्डन थाटीपुर में दिवाली मिलान समारोह में शामिल होंगे एवं रात 8:00 बजे के बाद रेडिसन होटल में एक संस्था के अवार्ड फंक्शन एवं एनुअल डे सेलिबरेशन में शामिल होंगे।

ये रहेंगे 9 नवम्बर के कार्यक्रम 

9 नवम्बर को सिंधिया सुबह 9:00 – 10:00 के बीच ग्वालियर कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।  10:30 बजे शीतला माता मंदिर दर्शन करने जायेंगे।  11:15 – 11:30 के बीच शिवपुरी लिंक रोड पर दर्शन सिंह कुशवाह के  होटल का शुभारम्भ करेंगे।  11:45 – 1:00 के बीच IPS कॉलेज शिवपुरी लिंक रोड पर ब्राह्मण समाज एक दिवाली मिलन समारोह में शामिल होंगे। और फिर यहीं से गांधी आश्रम जौरा (जिला मुरैना) के लिए निकल जायेंगे और 2:45 बजे प्रसिद्द गांधीवादी एसएन सुब्बाराव को श्रद्धांजलि देंगे। श्रद्धांजलि देने के बाद सिंधिया 5:30 बजे  आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहाँ से गतिमान एक्सप्रेस से हजरत निजामुद्दीन चले जायेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews